फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cancer medicines price cut new prices from november 9 treatment cost

कैंसर की 137 दवाएं होंगी सस्ती: 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; क्या मरीजों का इलाज होगा कम खर्चीला?

Sun, 18 Oct 2026 07:21 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Oct 2026 07:21 AM IST
सार

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय कर दी गई है, जिससे इनके खुदरा दाम 70% तक घटने की उम्मीद है। 9 नवंबर से लागू होने वाले इस फैसले से मरीजों को कितनी राहत मिलेगी और नई कीमतें कैसे पता चलेंगी? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
cancer medicines price cut new prices from november 9 treatment cost
कैंसर की दवाओं पर एनपीपीए का बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने शनिवार को कैंसर-रोधी 137 गैर-अनुसूचित दवाओं के मुनाफे को 30% तक सीमित कर दिया। इससे इन जीवन रक्षक दवाओं के खुदरा मूल्य में 70% तक की गिरावट आने की उम्मीद है। यह फैसला 9 नवंबर से लागू होगा। उपभोक्ता एनपीपीए की वेबसाइट और फार्मा सही दाम मोबाइल एप के जरिये नई कीमतों देख सकेंगे।
विज्ञापन


नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने बताया, यह कदम स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर उठाया है। समिति ने मुनाफे को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की थी। एनपीपीए की 2019 में पायलट टीएमआर योजना लॉन्च की थी। इसके तहत कैंसर-रोधी 42 दवाओं के मुनाफे को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुनिया में बढ़ती असमानता: 10% अमीरों के पास 75% संपत्ति, 2% में गुजर कर रही आधी आबादी; क्या है भारत की स्थिति?
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य...
  • दवा निर्माताओं को अपनी वेबसाइट पर संशोधित मूल्य सूची का प्रकाशन अनिवार्य करना होगा।
  • खुदरा विक्रेताओं व अस्पतालों को 9 नवंबर से कम कीमतों पर ही दवाएं बेचनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed