Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAPF issue Govt dithers on NFSG cases for Assistant Commandants Delhi High Court summon Home Ministry official

सीएपीएफ: सहायक कमांडेंट के एनएफएसजी केस में सरकार की आनाकानी, हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय के अफसर को किया तलब

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
CAPF issue Govt dithers on NFSG cases for Assistant Commandants Delhi High Court summon Home Ministry official
दिल्ली हाईकोर्ट (फाइल) - फोटो : AI

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएपीएफ के सहायक कमांडेंट (एसटीएस) और प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अधिकारियों के पदों को 'नॉन-फंक्शनल सेलेक्शन ग्रेड' की गणना में शामिल करने बाबत 2024 में एक अहम फैसला दिया था। इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी, मगर वहां भी कोई राहत नहीं मिली। इसके बावजूद सरकार ने उक्त फैसले को लागू नहीं किया तो सीआरपीएफ के 17 याचिकाकर्ताओं ने अवमानना का केस दायर किया। 25 नवंबर को हुई सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, इन्हें उक्त वित्तीय फायदा 2024 से पहले क्यों नहीं मिलेगा, इस बाबत लिखित जवाब दें। केस की आगामी सुनवाई 25 जनवरी 2027 को होगी। इतना ही नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में कहा, कि उस दौरान गृह मंत्रालय के जेएस (पी-2) मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

अदालत में सरकार ने क्या कहा था...

याचिकाकर्ताओं के वकील ने दिल्ली कोर्ट की जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अदालत में सुनवाई के दौरान बताया कि सरकार ने 24 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि हम इस फैसले को लागू करेंगे। यह फैसला आगे से लागू होगा, क्योंकि उसमें अदालत की ओर से किसी तिथि का जिक्र नहीं किया गया है। सरकार ने यह भी कहा था कि ऐसे दो हजार से ज्यादा अफसर हैं, इसलिए फैसले को लागू करने में देरी हो रही है। खास बात है कि सरकार द्वारा सर्वोच्च अदालत में यह बात स्वीकार करने के बाद भी याचिकाकर्ताओं को फायदा नहीं दिया गया। सरकार की ओर से बताया गया कि 'नॉन-फंक्शनल सेलेक्शन ग्रेड' का लाभ आगे से ही दिया जाएगा। वजह, अदालत के फैसले में कोई तिथि नहीं लिखी है। इस पर कोर्ट ने प्रतिवादी पक्ष से कहा, याचिकाकर्ताओं को इसका फायदा 2024 से पहले क्यों नहीं मिलेगा, इस बाबत लिखित में जवाब दें। 

विज्ञापन

वे देश की सेवा कर रहे हैं, उनका जायज हक है... 

इस केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था, एनएफएसजी देकर आप कोई दान नहीं कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि इसमें हजारों करोड़ रुपये खर्च होंगे। याचिकाकर्ता, देश की सेवा कर रहे हैं। वे अपना जायज हक मांग रहे हैं। सरकार के पास पर्याप्त फंड है। कोर्ट ने यह भी पूछा कि वह सक्षम अधिकारी कौन है, जिसने कोर्ट के आदेश की व्याख्या की है। कोर्ट ने एनएफएसजी को भविष्य की तारीख से लागू करने का कोई आदेश नहीं दिया था। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से फिलहाल यह फायदा केवल याचिकाकर्ताओं को ही देने की बात कही गई है। जब इस केस का फैसला आया था, तब अजय कुमार भल्ला केंद्रीय गृह सचिव थे। रिटायरमेंट के बाद उन्हें मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ के 17 कैडर अफसरों की जीत... 

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 26 फरवरी 2024 को रिट याचिका संख्या डब्लूपी (सी) 3445/2020 (निगुडे अशोक दशरथ एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य) के अनुपालन में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों सीएपीएफ में नॉन-फंक्शनल सेलेक्शन ग्रेड (एनएफएसजी) लागू करने को लेकर अहम आदेश जारी किया था। सीआरपीएफ के 17 कैडर अफसरों को दिल्ली हाईकोर्ट में मिली जीत के बाद गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा था कि अब सहायक कमांडेंट (एसटीएस) और प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अधिकारियों के पदों को 'नॉन-फंक्शनल सेलेक्शन ग्रेड' की गणना में शामिल किया जाएगा। हालांकि मंत्रालय ने वह फायदा केवल याचिकाकर्ताओं को ही देने की बात कही थी। 

एनएफएसजी की पुनर्गणना की जाए... 

सीआरपीएफ के 17 ग्रुप ए कैडर अफसरों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि एनएफएसजी प्रदान करने के लिए रिक्तियों/पदों की गणना करते समय सरकार ने गलत तरीके से सहायक कमांडेंट (एसटीएस) और प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस द्वारा धारित पदों को बाहर रखा था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को निर्देश दिया कि इन पदों को शामिल करके एनएफएसजी की पुनर्गणना की जाए। उसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी सीएपीएफ 'सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी को निर्देश दिया कि एनएफएसजी की गणना में सहायक कमांडेंट (एसटीएस) और प्रतिनियुक्ति पर आए आईपीएस अधिकारी के पदों को भी शामिल किया जाए। एनएफएसजी केवल उन अधिकारियों को दी जाए, जो बाकी पात्रता की शर्तें पूरी करते हों। 

व्यापक नीतिगत निर्णय की आवश्यकता...

गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा था कि उक्त मुकदमे में याचिकाकर्ताओं/आवेदकों को न्यायालय के आदेश के अनुसार एनएफएसजी का लाभ दिया जाएगा। यह आदेश, जारी होने की तिथि 28 जुलाई 2026 से लागू होगा। यहां पर खास बात ये है कि केवल वही अधिकारी इसका लाभ ले पाएंगे, जिन्होंने यह मुकदमा दायर किया था। जो अधिकारी याचिकाकर्ता नहीं थे, वे इस आदेश से स्वतः कवर नहीं होंगे। यदि वे समान लाभ चाहते हैं तो उन्हें अलग से कानूनी राहत या व्यापक नीतिगत निर्णय की आवश्यकता होगी। 

21 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा था... 

अवमानना केस की सुनवाई में 21 अगस्त के फैसले में दिल्ली हाईकोर्ट की जज मिनी पुष्करणा के समक्ष याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा था कि उच्च न्यायालय द्वारा 26 फरवरी 2024 को जारी स्पष्ट आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा। सरकार ने कहा था कि इस फैसले को लागू किया जाएगा, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया गया। इससे पहले 28 जुलाई को सरकार के आदेश में कहा गया कि यह फैसला केवल याचिकाकर्ताओं पर लागू होगा। यानी इसका फायदा केवल उन्हीं को मिलेगा। इस पर याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा, ऐसी शर्त उक्त फैसले के मूल अर्थ और भावना के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed