फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case against Teesta Setalvad and two ex-IPS officers sent to Ahmedabad sessions court for trial

Gujarat: अहमदाबाद सत्र अदालत में होगी सीतलवाड़ के खिलाफ केस की सुनवाई, जानें क्या है मामला

Tue, 14 Feb 2023 06:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 14 Feb 2023 06:37 AM IST
सार

अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने जून 2022 में तीनों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले साल 21 सितंबर को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
Case against Teesta Setalvad and two ex-IPS officers sent to Ahmedabad sessions court for trial
तीस्ता सीतलवाड़ - फोटो : Getty Images

विस्तार

गुजरात में अहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को तीस्ता सीतलवाड़ व दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों से जुड़े मामले को सुनवाई के लिए सत्र अदालत को सुपुर्द कर दिया। सीतलवाड़, राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरबी श्रीकुमार व पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट पर वर्ष 2002 के गोधरा दंगे के बाद निर्दोष लोगों को फंसाने और गुजरात को बदनाम करने के लिए सबूत गढ़ने का आरोप है।
विज्ञापन


अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने जून 2022 में तीनों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले साल 21 सितंबर को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। जून 2022 में गिरफ्तार सीतलवाड़ व श्रीकुमार फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं, जबकि भट्ट हिरासत में मौत के मामले में गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed