सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   'Catch them, hand them to police': Mamata alleges BJP distributing leaflets at her dharna site

Bengal: सीएम का BJP पर धरना स्थल पर पर्चे बांटने का आरोप, TMC कार्यकर्ताओं से कहा- पकड़कर पुलिस के हवाले करो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 09 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bengal: ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी एजेंसियां कोलकाता में उनके धरनास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के प्रचार वाले पर्चे बांट रही थीं। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने को कहा। क्या है मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
 

'Catch them, hand them to police': Mamata alleges BJP distributing leaflets at her dharna site
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और 'उसकी एजेंसियां' कोलकाता में उनके धरनास्थल पर पर्चे बांट रही थी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें।
Trending Videos


मुख्यमंत्री बनर्जी पिछले तीन दिनों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शहर के बीचों-बीच धर्मतला में धरना दे रही हैं। उन्होंने राज्य की मंत्री शशि पांजा को भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्या कहा?
इन पर्चों में कथित तौर पर 14 मार्च को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली का प्रचार किया गया था। पर्चों को बांटा जा रहा था। उन्होंने समर्थकों से कहा, किसी दूसरे राजनीतिक दल के कार्यक्रम में ऐसे पर्चे बांटने का उन्हें अधिकार नहीं है। उन्हें पकड़ो और पुलिस के हवाले कर दो।

ये भी पढ़ें: 'सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में तय होगा SIR मामला', TMC ने चुनाव आयोग से सुनवाई न होने पर जताई नाराजगी

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, उन्हें जनता का समर्थन नहीं है। वे 'वोट चोर' हैं। वे एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पर्चे बांटने में शामिल लोग सामना होने के बाद वहां से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed