{"_id":"6a4baaf632e9bc7aea021afb","slug":"cbi-carries-out-searches-at-26-locations-across-11-states-uts-in-bro-funds-misappropriation-case-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा की सड़कों के नाम पर सरकारी धन की लूट: किसने किया BRO में घोटाला? CBI ने 26 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा की सड़कों के नाम पर सरकारी धन की लूट: किसने किया BRO में घोटाला? CBI ने 26 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी
Mon, 06 Jul 2026 06:51 PM IST
प्रशांत तिवारी
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:51 PM IST
सार
सीबीआई ने सीमा सड़क संगठन (BRO) में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग से जुड़े चार आपराधिक मामलों की जांच के तहत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में एजेंसी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सड़क निर्माण में घोटाला
- फोटो : आईएएनएस/ अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सड़क संगठन (BRO) में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान से जुड़े चार मामलों की जांच के तहत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 स्थानों पर छापेमारी की। जांच में 10 अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। तलाशी के दौरान अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई कार्रवाई?
ये तलाशी अभियान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में चलाए गए। यह कार्रवाई लद्दाख में BRO के 'प्रोजेक्ट विजयक' और 'प्रोजेक्ट योजक' से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
क्या है आरोप?
CBI के अनुसार, जांच का केंद्र कैजुअल लेबर (अस्थायी मजदूरों) की तैनाती और फर्जी मजदूरों के नाम पर वेतन भुगतान में कथित अनियमितताएं हैं। एजेंसी को आशंका है कि इस तरीके से सरकारी धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन
किसकी शिकायत पर दर्ज हुईं FIR
CBI ने BRO के टेक्निकल बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स द्वारा की गई आंतरिक जांच के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से दर्ज कराई गई आपराधिक शिकायतों के आधार पर चार FIR दर्ज की हैं। शुरुआती जांच में मजदूरों की तैनाती और वेतन भुगतान से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं।
किन मामलों कि की जा रही जांच
जांच के दायरे में सरकारी धन का दुरुपयोग, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश जैसे अपराध शामिल हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आपराधिक कदाचार और रिश्वतखोरी से जुड़े आरोपों की भी जांच की जा रही है।
10 अधिकारियों समेत कई लोग जांच के घेरे में
FIR में कुल 10 अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। इनमें लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर रैंक के अधिकारी और इंजीनियर शामिल हैं। इसके अलावा कुछ निजी व्यक्तियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। एजेंसी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इन सभी की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। सीबीआई के मुताबिक वह इन मामलों की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए प्रतिबद्ध है। एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि जांच को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Mankhurd Chawl Collapse: मुंबई में दो गिरफ्तार; छह मौतों के बाद मालिक-ठेकेदार पर शिकंजा; सरकार क्या बोली?
क्या है BRO की भूमिका?
सीमा सड़क संगठन (BRO) देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ भारत के मित्र पड़ोसी देशों में रणनीतिक महत्व की सड़कों और बुनियादी ढांचे के निर्माण तथा रखरखाव का कार्य करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से इसकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती है।