देशभर में छठ महापर्व की धूम: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बिहार CM ने अपने आवास से उगते सूरज को दिया उषा अर्घ्य
Chhath Puja: सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु देशभर के घाटों पर जुट गए हैं। बिहार सहित पूरे देश में छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
विस्तार
सूर्य उपासना के महापर्व छठ की पूरे देश में धूम है। 25 अक्टूबर के शुरू हुआ यह पर्व आज यानी 28 अक्टूबर को सूर्योदय पर सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा। देशभर के घाटों पर कुछ ही देर में व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी और इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास पूर्ण होगा।
आज छठ पर्व के अंतिम दिन गंगा, यमुना, कोसी, गंडक से लेकर यमुना तट तक छठ घाटों पर अपार भीड़ उमड़ी हुई है। पटना, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और रांची जैसे महानगरों में भी छठ पूजा की भव्य तैयारियां देखने को मिलीं। छठ महापर्व का यह अंतिम दिन उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। व्रती महिलाएं सुबह सूरज की पहली किरण को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और समाज की मंगलकामना करती हैं।
इससे पहले, रविवार की शाम को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
पटना के घाटों पर आस्था का सैलाब
राजधानी पटना में गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दीघा घाट, कंकड़बाग और कुर्जी घाट समेत विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही एकत्र हुए। बिहार में उत्सव का माहौल था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ अनुष्ठान में भाग लिया।
#WATCH | पटना, बिहार: पटना में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2025
वीडियो दीघा घाट से है। pic.twitter.com/Ic7x5DaiwU
दिल्ली के घाटों में भी श्रद्धालुओं की भीड़
राष्ट्रीय राजधानी में यमुना तट स्थित हाथी घाट और वासुदेव घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फल, ठेकुआ और नारियल से सजे सूप लेकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती नजर आईं।
#WATCH | दिल्ली: छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' देने के लिए ITO के पास हाथी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।#ChhathPuja pic.twitter.com/Wx31QqOYLw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2025
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा में भी छठ महापर्व की आस्था का सैलाब घाटों में दिखाई दे रहा है। गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट पर हजारों व्रती महिलाओं ने ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया, वहीं घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक छठ गीतों की मधुर गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं नोएडा में श्रद्धालुओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बने अस्थायी घाटों और सेक्टर-78 स्थित जलाशयों पर पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की।
#WATCH | नोएडा: छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। #ChhathPuja pic.twitter.com/9UEQMrBMR8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2025
पटना में छठ पूजा की तैयारियां के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH | पटना, बिहार: पटना में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर छठ पूजा में शामिल हुए।#ChhathPuja pic.twitter.com/RUV2Kl3kf5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025
कठिन व्रतों में से एक माना जाता है छठ पर्व
छठ पर्व कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। छठ पर्व का पहला दिन नहाय-खाय के साथ शुरू होता है, फिर दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होता है। 28 अक्तूबर को छठ पर्व का आखिरी दिन है। ऐसे में इस दिन व्रती सुबह किसी पवित्र नदी या तालाब में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते है, फिर इसके बाद चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व संपन्न होता है।
चिराग, धर्मेंद्र समेत कई केंद्रीय मंत्री भी छठ महापर्व में हुए शामिल
राजधानी पटना के एजी कॉलोनी पार्क में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छठ पूजा में भाग लिया। उन्होंने कहा मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि सूर्य देव और छठी मइया की पूजा का अवसर मिला। इस मौके पर समाज की प्रगति की कामना भी की। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना स्थित अपने आवास पर छठ पूजा के अनुष्ठान पूरे किए। हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी छठ महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धा से अर्घ्य अर्पित किया।
#WATCH | Patna, Bihar | Union Minister Dharmendra Pradhan says, "I feel fortunate. We just worshipped the Sun God and remembered Chhati Maiya... On this occasion, I prayed for the progress of society..." https://t.co/PlTbmTLSHk pic.twitter.com/b3h4RfNSU9
— ANI (@ANI) October 28, 2025
#WATCH | Patna, Bihar | Union Minister Chirag Paswan participates in #ChhathPuja rituals at his residence on the last day of the festival. pic.twitter.com/nM3gtCFv9K
— ANI (@ANI) October 28, 2025
#WATCH | Union Minister Nityanand Rai offers prayers on the last day of #ChhathPuja in Hajipur, Bihar. pic.twitter.com/amwYgBhXaE
— ANI (@ANI) October 28, 2025
- छठ पर्व का चौथा दिन उषा काल का अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है।
- सबसे पहले व्रती उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करके पूजा करें।
- इस दिन व्रती साथ-सुथरे वस्त्र पहनें।
- पूजा की थाली में दूध, गंगाजल, हल्दी, सुपारी, अक्षत और दीपक रखें।
- इसके बाद किसी नदी में कमर तक पानी में खड़े होर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- अर्घ्य के बाद परिवार सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
- व्रती पूजा के पूरा होने के बाद प्रसाद को ग्रहण कर व्रत संपन्न करें।
बिहार: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य
#WATCH | Bihar BJP president Dilip Jaiswal offers 'Usha Arghya' to the rising sun on the last day of #ChhathPuja in Kishanganj. pic.twitter.com/PwVT2EwjFK
— ANI (@ANI) October 28, 2025
बिहार: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष-यूपी के डिप्टी सीएम भी पूजा में शामिल
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार में चुनाव प्रभारी बनाकर भेजे गए केशव प्रसाद मौर्य ने भी पटना में छठ पूजा में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ के समापन पर दीं शुभकामनाएं
बिहार सीएम ने अपने घर पर की छठ पूजा
Bihar Chief Minister Nitish Kumar offered 'Usha Arghya' to the rising sun on the last day of #ChhathPuja at his residence in Patna.
— ANI (@ANI) October 28, 2025
(Pics: Bihar CMO) pic.twitter.com/xbiPjQZU4n
चिराग पासवान ने भी अपने पटना आवास से की छठ पूजा
छठ पूजा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
#WATCH जशपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उगते सूर्य को दिए जाने वाले 'उषा अर्घ्य' में शामिल हुए।#ChhathPuja pic.twitter.com/raRtptcFFU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी छठ पूजा में हिस्सा लिया
#WATCH | Ujjain: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav participated in Chhath Puja at Vikram University campus.
— ANI (@ANI) October 28, 2025
He says, "...I congratulate everyone on Chhath. This is after the hard fasting of our mothers and sisters, for the well-being of the entire family and the progress of the… pic.twitter.com/KhVWDz3Aqh