तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का दावा- 4 मई को आएगी अच्छी खबर, पार्टी को मिलेगा मेहनत का फल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया है कि 4 मई को अच्छी खबर आएगी। इसके साथ ही पार्टी को अपने मेहनत का फल भी मिलेगा।
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रयासों का फल 4 मई को मिलेगा। 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Foundation Day: सुनैत्रा पवार का बीड़ जिले में संबोधन, आईटी परियोजना के लिए बजट स्वीकृत
मेहनत का फल पाने के लिए तैयार
स्टालिन ने यहां एक मई दिवस कार्यक्रम में कहा ‘आगामी चौथे दिन (4 मई मतगणना दिन) को हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की और से की गई कड़ी मेहनत का फल पाने के लिए तैयार हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं है और न ही जरा सा भी विचलन है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘किसी को भी यह मान लेने की जरूरत नहीं है कि मैं केवल एग्जिट पोल के आधार पर बोल रहा हूं।’
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय साजिश का भंडाफोड़: मुंबई में पकड़ी गई 1745 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन जब्त
मई दिवस पर करुणानिधि की भूमिका को भी याद किया
डीएमके प्रमुख स्टालिन ने कहा कि चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आएगी। यह कहते हुए कि डीएमके का शासन दर्शन और सिद्धांतों पर आधारित है। स्टालिन ने कहा, यह जारी रहेगा। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया, जिन्होंने सबसे पहले मई दिवस को सरकारी अवकाश घोषित किया था। इसके बाद में दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की भूमिका को भी याद किया, जिन्होंने इसे पूरे देश में सवैतनिक अवकाश के रूप में विस्तारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
स्टालिन ने कहा, कलाइग्नर (करुणानिधि) के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए, तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने याचिका स्वीकार कर ली और इसे (1 मई) न केवल तमिलनाडु के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए सवैतनिक सरकारी अवकाश घोषित कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
