सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat 66th Foundation Day greetings pour in from President Droupadi Murmu to the Prime Minister

Gujarat Foundation Day: गुजरात का 66वां स्थापना दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री ने दी शुभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Fri, 01 May 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात के 66वें स्थापना दिवस पर सूरत में समारोह हुआ, द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी समेत नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और राज्य के योगदान व संस्कृति की सराहना की

Gujarat 66th Foundation Day greetings pour in from President Droupadi Murmu to the Prime Minister
गुजरात का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज गुजरात का 66वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर राज्य-स्तरीय मुख्य समारोह सूरत में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। यह दिन 1960 में भाषाई आधार पर तत्कालीन मुंबई राज्य के विभाजन के बाद गुजरात के गठन का प्रतीक है।

Trending Videos

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और की भाजपा नेताओं ने राज्य को लोगों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने गुजरात को स्वामी दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुषों की जन्म स्थली के रूप में याद किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारत की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान का जिक्र किया। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी इसके लिए शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने बताया महापुरुषों का भूमि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा गुजरात राज्य के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर विश्वभर में बसे गुजराती भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्वामी दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की यह पावन जन्मस्थली सामाजिक उत्थान, देश प्रेम और राष्ट्र निर्माण के अनेक प्रेरक आदर्श प्रस्तुत करती है। गुजरात के उद्यमी और प्रगतिशील लोगों ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि गुजरात के निवासी विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने बताया भारत का तरक्की में बड़ा योगदान 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा गुजरात दिवस के खास मौके पर गुजरात के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन गुजरात के समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और शानदार भावना का जश्न है। राज्य ने भारत की तरक्की में बहुत बड़ा योगदान दिया है। लोगों का जोशीला और मेहनती स्वभाव देखने लायक है। उम्मीद है कि गुजरात आने वाले समय में तरक्की की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उद्यमिता की इस भूमि पर राज्य के स्थापना दिवस पर गुजरात के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। शाह ने यह भी उल्लेख किया कि गुजरात ने स्वतंत्रता से एकीकरण तक, सहयोग से स्वरोजगार तक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने भगवान सोमनाथ से राज्य के लोगों के लिए सुख, समृद्धि और वैभव की प्रार्थना की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। नवीन ने कहा, गुजरात राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।  उन्होंने गुजरात को जीवंत संस्कृति और मेहनती लोगों की भूमि बताया, जिसने राष्ट्र की प्रगति में योगदान दिया है। नवीन ने राज्य की उद्यमशीलता की भावना और राष्ट्र की प्रगति में इसके योगदान को भी सराहा।

सूरत में भव्य आयोजन

स्थापना दिवस समारोह के तहत सूरत में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत वाई जंक्शन के पास वीआर मॉल से लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम तक एक मार्च के साथ हुई। इस मार्च में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भाग लिया। उनके साथ अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे। पुलिस टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया, साथ ही सांस्कृतिक प्रदर्शन और मोटरसाइकिल स्टंट का प्रदर्शन भी किया गया।

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का शुभारंभ

स्थापना दिवस के अवसर पर सूरत में कई सरकारी और विरासत भवनों को रोशन किया गया। यह समारोह वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन के तीसरे संस्करण के साथ मेल खाता है, जो आज से सूरत में शुरू हुआ। इस सम्मेलन में उद्योग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्थिरता और क्षेत्रीय विकास पहलों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं शामिल होंगी। यह सम्मेलन राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श करने पर केंद्रित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed