{"_id":"6a563114cadce84b4b0b689e","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-arrived-at-kartavya-bhawan-and-met-home-minister-amit-shah-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah-CM Yogi Meet: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah-CM Yogi Meet: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा
Tue, 14 Jul 2026 06:53 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं। जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई है। सीएम योगी की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में सीएम योगी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Delhi: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath met Union Home Minister Amit Shah in Delhi.
विज्ञापन
(Source: HMO India) pic.twitter.com/9mhvEp4puT— IANS (@ians_india) July 14, 2026
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)