सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Chandrababu Naidu claims ghee used in Tirupati laddus is made from bathroom cleaner

'घी बनाने में हुआ बाथरूम क्लीनर का इस्तेमाल': तिरुपति लड्डू में मिलावट पर CM नायडू का दावा, जगन पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी शासन के दौरान तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को ‘तिरुपति लड्डू’ बनाने के लिए आपूर्ति किए गए घी में शौचालय साफ करने में इस्तेमाल होने वाली रासायनिक सामग्री की मिलावट थी।

CM Chandrababu Naidu claims ghee used in Tirupati laddus is made from bathroom cleaner
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

तिरुपति लड्डू को लेकर जारी विवाद में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति लड्डू में मिलावट को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पिछली सरकार के कार्यकाल में तिरुपति लड्डू बनाने के लिए उपयोग किया गया घी शौचालय को साफ करने में इस्तेमाल होने वाले रसायन से बना था।

Trending Videos

 
घी में बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाला रसायन
कुरनूल जिले के कलुगोटला गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने मिलावटी प्रसाद के माध्यम से भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी शासन के दौरान श्रीशैलमर को आपूर्ति किए गए घी में भी मिलावट की गई थी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल तक वाईएसआरसीपी की पिछली सरकार के दौरान शौचालय साफ करने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से बने घी का इस्तेमाल लड्डूओं को बनाने में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायडू ने कहा कि रसायनों से युक्त मिलावटी घी का इस्तेमाल पांच साल तक लड्डू बनाने में किया गया। उन्होंने कहा कि दो प्रकार के रसायन होते हैं, जिनमें से कुछ वनस्पति मूल के होते हैं, जो महंगे होते हैं। उन्होंने बताया कि पशु वसा की कीमत कम होती है> उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और विशेष जांच दल ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है, लेकिन उनके अपने चाचा वाईवी सुब्बा रेड्डी ने स्वीकार किया है कि प्रसाद में मिलावट हुई थी।


ये भी पढ़ें: Air India Transformation: 'टेस्ट मैच के 5वें दिन की सुबह जैसा है अब बदलाव का सफर', बोले एअर इंडिया के सीईओ

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वाईएसआरसीपी द्वारा मिलावटी प्रसाद से टीटीडी को अपवित्र करने के बाद उन्होंने स्थिति को सुधारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पहले और अब दिए जाने वाले लड्डू में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने वाईएसआरसीपी पर जनहित के मुद्दों के लिए लड़ने के बजाय राजनीतिक उद्देश्यों के लिए शक्ति प्रदर्शन करने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने टिप्पणी की कि शक्ति प्रदर्शन चुनाव के दौरान किया जाना चाहिए। जगन मोहन रेड्डी की हाल ही में गुंटूर यात्रा का जिक्र करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने वाहन चालकों को असुविधा पहुंचाई।

वाईएसआरसीपी पर नायडू के बड़े आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने अपने काफिले के नीचे सिंगय्या नाम के एक व्यक्ति को कुचल दिया था। बंगारुपलयम में उन्होंने आमों को जमीन पर फेंका, उन्हें रौंदा और गुंडागर्दी की। उन्होंने आगे कहा कि वे इस तरह की राजनीति से निपटना जानते हैं।

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार किसानों को भूमि अभिलेखों में हेराफेरी रोकने के लिए सभी सुरक्षा सुविधाओं से लैस पट्टादार पासबुक उपलब्ध करा रही है।

(इनपुट: आईएएनएस)




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed