सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Fadnavis Amravati airport inaugurated; South East Asia's 'biggest' pilot training school to come up nearby

महाराष्ट्र: अमरावती में एयरपोर्ट का उद्घाटन, फडणवीस बोले- एशिया का सबसे बड़ा पायलट ट्रेनिंग स्कूल भी होगा शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/अमरावती Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को अमरावती में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। साथ ही एलान किया कि अमरावती में जल्द ही एक बड़ा पायलट ट्रेनिंग स्कूल भी बनाया जाएगा, , जो दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा ट्रेनिंग स्कूल होगा।

CM Fadnavis Amravati airport inaugurated; South East Asia's 'biggest' pilot training school to come up nearby
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स@CMOMaharashtra
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को अमरावती में हवाई अड्डे और वाणिज्यिक यात्री उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि अमरावती में जल्द ही एक बड़ा पायलट प्रशिक्षण संस्थान भी बनाया जाएगा, जो दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा ट्रेनिंग स्कूल होगा। फडणवीस ने कहा कि यह संस्थान पांच से छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा और हर साल लगभग 180 पायलटों को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए यहां 34 ट्रेनिंग विमान भी उपलब्ध होंगे।

Trending Videos


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमरावती की बनेगी पहचान
उद्घाटन के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि यह संस्थान अमरावती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा और यह प्रधानमंत्री मोदी सरकार का अमरावती को एक बड़ा उपहार है। इसके साथ ही फडणवीस ने बताया कि अमरावती में बनने वाला पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क करीब 2 लाख रोजगार देगा। वहीं, अकोला और यवतमाल के हवाई अड्डों का विस्तार भी किया जा रहा है। बता दें कि इस मौके पर केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kiren Rijiju: 'जोश जरूरी, पर संसद में संयम भी चाहिए', महुआ मोइत्रा विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री रिजिजू

अमरवाती हवाई अड्डा के उद्घाटन पर बोले नायडू
केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी अमरावती हवाई अड्डा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अमरावती का यह हवाई अड्डा विदर्भ और पूरे महाराष्ट्र के लिए प्रगति के नए रास्ते खोलेगा। उन्होंने कहा कि ये हवाई अड्डा महाराष्ट्र ने 10 सालों में बड़ी प्रगति की है। जहां कोल्हापुर, जलगांव, नासिक, गोंदिया और सिंधुदुर्ग जैसे क्षेत्रीय हवाई अड्डों को 7,000 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है।

नायडू ने एयर इंडिया की तारीफ की
नायडू ने अमरावती में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) शुरू करने के लिए एयर इंडिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह नया हवाई अड्डा विदर्भ के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। नायडू ने आगे के काम के लिए कहा कि अभी 160 नए रूट्स की पहचान की गई है, जिनमें से 105 पर काम शुरू हो चुका है। 

ये भी पढ़ें:- National Herald Case: नेशनल हेराल्ड पर गरमाई सियासत, खरगे बोले – जो गलत नहीं, उसे गलत साबित किया जा रहा है

नायडू ने एयरपोर्ट की बढ़तरी पर दिया जोर
10 सालों की तुलना करते हुए केंद्रीय विमानन मंत्री ने आगे कहा कि 2014 में भारत में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 159 हो गए हैं। विमानों की संख्या भी 400 से बढ़कर 800 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत के पास 1,700 नए विमानों के ऑर्डर हैं, और अगले 10-15 साल में 30,000 पायलटों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed