CM Mamata Slams PM Modi: 'प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण'; सीएम ममता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
CM Mamata Slams PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने प्राकृतिक आपदा के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने उचित जांच का इंतजार नहीं किया, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम ममता ने पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले की आलोचना करने वाले बयान के लिए पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री की आलोचना के दो घंटे बाद दिया जवाब
पीएम मोदी के एक्स पोस्ट आने के लगभग दो घंटे बाद 386 शब्दों के विस्तृत एक्स पोस्ट में ममता बनर्जी ने अपने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मौसम की मार झेल रहे इलाकों में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य की योजना पर काम कर रही है, तो दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री ने बिना किसी सत्यापित सबूत, कानूनी जांच या प्रशासनिक रिपोर्ट के टीएमसी, पश्चिम बंगाल सरकार को दोषी ठहरा दिया। यह केवल राजनीतिक नीचता ही नहीं बल्कि सांविधानिक मूल्यों का उल्लंघन भी है।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: तृणमूल कांग्रेस के सबसे मजबूत वोट बैंक में सेंध लगाएगी भाजपा?
बारिश के साथ भूस्खलन की मार झेल रहा दार्जिलिंग
गौरतलब है कि उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। इसके एक दिन बाद, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष पर जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भीड़ ने हमला कर दिया। उस समय वे राहत स्थलों का दौरा कर रहे थे। इस घटना के कारण खोज और बचाव अभियान के बीच भाजपा-टीएमसी के बीच राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें- Darjeeling Landslide: 'अम्फान से कुछ नहीं सीखा', बंगाल भाजपा के नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने टीएमसी को आड़े हाथों लिया
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान से पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
टीएमसी असंवेदनशील, भाजपा कार्यकर्ता राहत कार्यों में सहयोग दें
प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस को असंवेदनशील बताते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, काश पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी हिंसा फैलाने के बजाय लोगों की मदद में जुटी होती। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे जनता के बीच काम जारी रखें और राहत कार्यों में सहयोग दें।