फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah at the launch of free bus ride scheme for women in Karnataka

Karnataka: कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू, सिद्धारमैया ने पास बांटकर BJP पर लगाया आरोप

Sun, 11 Jun 2023 02:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले 30 फीसदी महिलाएं बस से यात्रा करती थीं। लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं ने बस से यात्रा करना कम कर दिया।

विज्ञापन
CM Siddaramaiah at the launch of free bus ride scheme for women in Karnataka
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने योजना का उद्घाटन किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने रविवार को शक्ति योजना शुरू की। इसके तहत सरकारी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी), बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) और अन्य निगमों में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं को मुफ्त टिकट जारी किए। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले 30 फीसदी महिलाएं बस से यात्रा करती थीं। लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं ने बस से यात्रा करना कम कर दिया। अब मात्र 24 फीसदी महिलाएं ही बस से यात्रा करती हैं। सिद्दारमैया ने आगे कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि महिलाएं अपने घरों से निकलें।  

विज्ञापन

सीएम ने रविवार को बस यात्रा करके महिलाओं को खुद पास दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी रहे। महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

 

20 किमी तक की यात्रा पर कोई शुल्क नहीं

मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही बताया था कि सुबह 11 बजे पांच में से एक गारंटी शुरू करेंगे। सभी महिलाएं एसी और वोल्वो के अलावा सभी (राज्य के स्वामित्व वाली) बसों में राज्य के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, जिसमें एक्सप्रेस बस सेवाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तिरुपति की यात्रा मुफ्त नहीं होगी। इसके लिए महिलाएं मुलबगल (आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे कोलार जिले) तक जा सकती हैं और उसके बाद यात्रा फ्री नहीं होगी। हालांकि, पड़ोसी राज्यों के अंदर 20 किमी तक की यात्रा करने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

कब शुरू होंगी बाकी गारंटियां?

सिद्धारमैया ने कहा था कि उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश के अंदर बल्लारी से 20 किमी तक महिलाएं मुफ्त में जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने चार अन्य गारंटियों की शुरुआत के बारे में कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली 'गृह ज्योति' एक जुलाई से कलाबुरगी से शुरू की जाएगी। उसी दिन मैसूरु से बीपीएल परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल या खाद्यान्न देने वाली 'अन्ना भाग्य' योजना शुरू की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed