{"_id":"6a1d74c4d2003e48c40f6893","slug":"cm-vijay-thalapathy-tiruchirappalli-rally-questiones-why-i-don-not-wear-suit-says-people-made-him-first-sewak-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'राज्य के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं', रैली में विजय बोले- जनता ने मुझे CM नहीं, पहला सेवक बनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'राज्य के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं', रैली में विजय बोले- जनता ने मुझे CM नहीं, पहला सेवक बनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली रैली में कहा कि राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ टीवीके और डीएमके के बीच है। उन्होंने सूट पहनने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए पूछा कि वह सूट क्यों नहीं पहन सकते। विजय ने खुद को जनता का पहला सेवक बताया और कहा कि वह एमजीआर, अन्ना और पेरियार के रास्ते पर चलकर काम करना चाहते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं और उन्होंने वहां क्या कुछ कहा...
सी जोसेफ विजय, मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली में आयोजित जनसभा में अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब मुकाबला सिर्फ टीवीके और डीएमके के बीच है। रैली के दौरान विजय ने अपने पहनावे को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जवाब दिया और पूछा कि आखिर वह सूट क्यों नहीं पहन सकते। विजय ने यह भी कहा कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पहला सेवक बनाया है और वह लोगों के लिए काम करने आए हैं।
तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में विजय ने कहा कि कुछ लोग उनके कपड़ों और सूट पहनने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, विजय ने मंच से यह भी कहा कि वह जनता के बीच रहकर काम करेंगे और विरोधियों के हमलों से डरने वाले नहीं हैं। उनके इस बयान पर सभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की।
ये भी पढ़ें- CM Yogi on Surya Murder: सीएम योगी बोले- दोस्ती की आड़ में नहीं चलेगी छुरेबाजी; दिया सख्त संदेश
विज्ञापन
क्या विजय ने डीएमके और टीवीके के बीच सीधी लड़ाई का दावा किया?
रैली में विजय ने साफ कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में अब सिर्फ दो दलों के बीच मुकाबला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से मैं फिर कहता हूं कि मुकाबला सिर्फ डीएमके और टीवीके के बीच है। बीच में किसी और के लिए कोई जगह नहीं है। विजय ने दावा किया कि डीएमके लगातार उनकी पार्टी का विरोध कर रही है, लेकिन इससे टीवीके को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और अब लोग नई राजनीति को समर्थन दे रहे हैं।
क्या विजय ने खुद की तुलना एमजीआर से करने से इनकार किया?
मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि लोगों ने उनकी पार्टी को पहले चुनाव में बड़ा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यह तक कहा कि दिवंगत नेता एमजीआर को भी पहले चुनाव में इतना वोट शेयर नहीं मिला था। हालांकि विजय ने साफ किया कि वह खुद की तुलना एमजीआर से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आहे कहा कि एमजीआर सिर्फ एमजीआर हैं। मैं आपका विजय हूं, जो एमजीआर, अन्ना और पेरियार के रास्ते पर चलकर काम करने आया है।
विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभाले अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन जो लोग छह महीने तक चुप रहने की बात कर रहे थे, वे छह दिन भी शांत नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन लोगों को नकार दिया जो वर्षों से बारी-बारी से लोगों को धोखा दे रहे थे। विजय ने कहा कि जनता ने उन्हें अपना भाई मानकर सत्ता दी है और वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
रैली में विजय ने तिरुचिरापल्ली के लोगों को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उन्हें पेरंबूर का विधायक कहा जाता है, लेकिन तिरुचिरापल्ली के लोग भी उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले सभी चुनावों में उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिलता रहेगा।

Trending Videos