Manipur: मणिपुर के विधायक वुंगजागिन वाल्टे की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए इंफाल से दिल्ली किया गया एयरलिफ्ट
मणिपुर के भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए इंफाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विस्तार
मणिपुर के भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इंफाल के बिर टिकेंद्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विधायक से मुलाकात कर उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधायक प्रेमचंद्र और टी. रोबिंद्रो भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा थाॅनलोन विधानसभा के विधायक वुंगजागिन वाल्टे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भाजपा विधायक टोंगब्राम रोबिंद्रो सिंह ने कहा कि मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का काम जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के सभी लोग विधायक की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
Extended my best wishes for a speedy recovery to Hon’ble MLA of Thanlon AC, @VungzaginValte while seeing him off at Bir Tikendrajit InternationalAirport this evening. Mr Valte is proceeding to New Delhi on a chartered ambulance flight for further medical treatment.@narendramodi pic.twitter.com/nAAiuLIRKE
— Khemchand Yumnam (@YKhemchandSingh) February 8, 2026
एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया
शनिवार शाम को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उन्हें जिला अस्पताल में आयसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पल्मोनरी एडिमा (Pulmonary Edema) हो गया है। विधायक को चुराचांदपुर से इम्फाल एम्बुलेंस से लाया गया और फिर चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अस्पताल भेजा गया।
गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई 2023 को हुई जातीय हिंसा के दौरान वुंगजागिन वाल्टे घायल हुए थे। इंफाल घाटी के मेइतेई और आसपास की पहाड़ी क्षेत्र की कुकी समुदाय के बीच हुई जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.