सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-France Defence Ties Strengthen with 300 Million euro SCALP Missile Deal Talks

India-France Deal: भारत-फ्रांस के बीच SCALP क्रूज मिसाइलों की बड़ी डील संभव, करीब ₹3200 करोड़ का सौदा जल्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 08 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय वायुसेना अपनी मौजूदा राफेल लड़ाकू विमानों की ताकत को और बढ़ाने के लिए स्काल्प क्रूज मिसाइलों की खरीद की प्रक्रिया में है। भारतीय वायुसेना इन मिसाइलों को राफेल विमानों के साथ तैनात करेगी। जल्द ही करीब 3200 करोड़ रुपये का यह सौदा हो सकता है। 

India-France Defence Ties Strengthen with 300 Million euro SCALP Missile Deal Talks
स्काल्प क्रूज मिसाइल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करते हुए स्काल्प क्रूज मिसाइलों की बड़ी डील पर बातचीत चल रही है। यह सौदा करीब 3200 करोड़ रुपये (300 मिलियन यूरो) का हो सकता है, जिसे जल्द अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) फ्रांस से स्काल्प क्रूज मिसाइलों की बड़ी खेप खरीदने की तैयारी में है। इन मिसाइलों ने बीते वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी मारक क्षमता साबित की थी।

Trending Videos


राफेल बनेगा IAF की रीढ़
भारतीय वायुसेना अपने राफेल बेड़े के साथ स्काल्प क्रूज मिसाइलों को तैनात करेगी। इसके साथ ही आईएएफ मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइलों की भी बड़ी खरीद की प्रक्रिया में है। स्काल्प और मेटियोर मिसाइलों को भारतीय नौसेना के लिए ऑर्डर किए गए 26 राफेल मरीन विमानों में भी शामिल किया जाएगा, जिनकी डिलीवरी अगले 3-4 वर्षों में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


114 और राफेल खरीदने की तैयारी
ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमानों के शानदार प्रदर्शन और क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए, भारतीय वायुसेना 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की योजना बना रही है। यह प्रस्ताव जल्द ही डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल से मंजूरी पा सकता है। आने वाले 10-15 वर्षों में भारतीय वायुसेना के पास करीब 200 राफेल विमान हो सकते हैं, जिससे यह फाइटर जेट वायुसेना की मुख्य ताकत बन जाएगा।

मैक्रों के भारत दौरे से पहले बन सकती है सहमति
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 18 से 20 फरवरी के प्रस्तावित भारत दौरे से पहले रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक अहम निर्णय पर अंतिम सहमति बनने की संभावना है। मैक्रों इस दौरान भारत में आयोजित होने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में भाग लेने के लिए आ रहे हैं और माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिल सकती है।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखीं थी SCALP की ताकत
भारतीय वायुसेना ने राफेल लड़ाकू विमानों से स्काल्प और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को दागकर पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। हमले बेहद सटीक थे और लक्ष्य पूरी तरह ध्वस्त हुए। इसके बाद 6-7 मई की रात को वायुसेना ने इन्हीं मिसाइलों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान वायुसेना के ठिकानों पर भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। इस दौरान पाकिस्तान के 12 प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाया गया और कई फाइटर जेट व जासूसी विमान जमीन पर ही तबाह कर दिए गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed