सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Address Estate Dept Notice Updates over 24 Akbar Road Outrage Among Party Leaders know hindi news

क्या बदल जाएगा कांग्रेस का पता?: एस्टेट विभाग ने 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस दिया; पार्टी नेताओं में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

संपदा विभाग ने कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित अपना मुख्यालय 28 मार्च तक खाली करने को कहा है। यह बंगला 48 वर्षों से पार्टी का मुख्य दफ्तर था। 

Congress Address Estate Dept Notice Updates over 24 Akbar Road Outrage Among Party Leaders know hindi news
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

संपदा विभाग ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित अपना दफ्तर 28 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, यह बंगला यह बंगला पिछले 48 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय रहा है। हालांकि, पिछले साल कांग्रेस ने कोटला मार्ग पर अपना नया दफ्तर इंदिरा भवन शुरू कर दिया था। इसके बावजूद अकबर रोड वाले परिसर को अब तक खाली नहीं किया गया है। यहां अभी भी पार्टी का कामकाज और गतिविधियां अभी भी जारी हैं।

Trending Videos


इस नोटिस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक नहीं है। उन्होंने इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। तिवारी ने कहा कि पहले नोटिस को उन तक पहुंचने दें, इसके बाद पार्टी इस पर राजनीतिक रूप से विचार करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी। फिलहाल इस दफ्तर से पार्टी का कामकाज चल रहा है, लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद अब कांग्रेस को अपना यह पुराना मुख्यालय छोड़ना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed