सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Congress hails Spanish PM for his criticism of US-Israel assault on Iran slams Modi silence

Iran: ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 07 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले के मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में स्पेन के पीएम की जमकर तारीफ की। 

Congress hails Spanish PM for his criticism of US-Israel assault on Iran slams Modi silence
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले को बहुत बड़ी गलती बताने की तारीफ की। साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी की इस मुद्दे पर चुप्पी की तीखी आलोचना की और कहा कि यह डर और कायरता को दिखाता है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की आलोचना करते हुए इसे असाधारण गलती बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। सांचेज ने कहा कि सहयोगी देशों के बीच यह जरूरी है कि जब दूसरा देश सही हो तो उसका साथ दिया जाए, लेकिन जब वह गलती करे तो उसे यह बताना भी उतना ही जरूरी है।
Trending Videos


कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि नाटो सदस्य देश स्पेन के प्रधानमंत्री ने ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और गंभीर गलती बताया है, और उनका यह साहसिक बयान सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी बहुत कुछ कहती है और यह उनकी डरपोक प्रवृत्ति को दर्शाती है।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सांचेज हाल के दिनों में यूरोप के उन नेताओं में शामिल रहे हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे मुखर आलोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने अमेरिका को स्पेन के सैन्य अड्डों से ईरान पर हमले की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया था। इस पर ट्रंप ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह स्पेन के साथ व्यापार समाप्त करने पर विचार करेंगे।
  • यह विवाद तब और बढ़ गया, जब स्पेन के विदेश मंत्री ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि स्पेन ने ट्रंप का संदेश स्पष्ट रूप से समझ लिया है और वह अमेरिकी सेना के साथ सहयोग कर रहा है।
ये भी पढ़ें- भविष्य में दुनिया अधिक बहुध्रुवीय होगी': रायसीना डायलॉग में जयशंकर बोले- नई दुनिया में संतुलन ही शक्ति बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed