सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   news updates 7 march pm modi bel sasmos agreement defence production

Updates:पीएम मोदी ने गुजरात भाजपा विधायक के निधन पर जताया शोक; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 07 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
news updates 7 march pm modi bel sasmos agreement defence production
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात भाजपा विधायक गोविंदभाई परमार के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका 6 मार्च को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक परमार सामाजिक कल्याण कार्यों के प्रति समर्पित थे। प्रधानमंत्री ने लिखा, 'गुजरात विधानसभा के सदस्य गोविंदभाई परमार के निधन की खबर से मैं व्यथित हूं। वे हमेशा सामाजिक कल्याण कार्यों के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध रहे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ओम शांति!'
Trending Videos


मणिपुर में 4 उग्रवादी समेत पांच लोग गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआरएफएम के एक सक्रिय कार्यकर्ता को शुक्रवार को इम्फाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को इम्फाल पूर्वी जिले के खुराई सजोर लैरो पुखरी मपाल स्थित उनके आवास से यूएनएलएफ (पाम्बेई) के एक कार्यकर्ता और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि उनके पास से एक 9 मिमी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि गुरुवार को बिष्णुपुर जिले से दो अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनके खुलासे के बाद, जिले के इथिंग खेल के मैदान के तकमु झील किनारे से एक एचके-33 राइफल, मैगजीन और 38 जिंदा कारतूस तथा तीन आईईडी बरामद किए गए। बयान में यह भी कहा गया है।

 स्वदेशी रक्षा उत्पादन बढ़ाने के लिए समझौता
सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मजबूत करने के लिए सासमोस एचईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीईएल के अनुसार इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, सिस्टम इंटीग्रेशन और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगी। इसका उद्देश्य रक्षा उपकरणों के महत्वपूर्ण पुर्जों का देश में ही निर्माण बढ़ाना, घरेलू उत्पादन को मजबूत करना और निर्यात को बढ़ावा देना है। इस साझेदारी के तहत फाइबर ऑप्टिक सिस्टम, एवियोनिक्स, मिशन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और एयरोस्पेस स्तर के इंटरकनेक्ट समाधान जैसे क्षेत्रों में काम किया जाएगा। 
 

सेमीकंडक्टर-एआई क्षेत्र में सहयोग करेंगे भारत-जापान

भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाई देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को जापानी प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओए के साथ रक्षा तकनीक और आर्थिक सुरक्षा के स्तंभों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का मुख्य केंद्र भारत-जापान आर्थिक सुरक्षा पहल रहा, जिसकी नींव 2025 में रखी गई थी। इस पहल के तहत दोनों देश सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, फार्मास्युटिकल्स और क्लीन एनर्जी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। इस सहयोग का उद्देश्य न केवल तकनीक साझा करना है, बल्कि आपूर्ति शृंखला को लचीला बनाना और बाजार विविधीकरण को बढ़ावा देना भी है।
दोनों पक्षों ने भारत-जापान एआई सहयोग पहल (जेएआई) और बैटरी आपूर्ति शृंखला के विकास पर भी सहमति जताई। यह कदम एक सुरक्षित और भरोसेमंद एआई इकोसिस्टम बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। ब्यूरो

पीएम मोदी के संयुक्त विजन का हिस्सा
दरअसल, द्विपक्षीय संबंधों की यह सक्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली जापान यात्रा के दौरान तय किए गए अगले दशक के संयुक्त विजन का हिस्सा है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक संसदीय दल ने भी जापानी विदेश राज्य मंत्री कुनिमित्सु अयानो से भेंट की, जहां दोनों देशों ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की प्रतिबद्धता दोहराई। यह बैठकें दर्शाती हैं कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत और जापान की एकजुटता वैश्विक स्थिरता के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

कोलकाता एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए उड़ानों की आवाजाही शुरू
दुबई से फ्लाईदुबई की एक उड़ान शनिवार रात 12:53 बजे 163 यात्रियों को लेकर कोलकाता पहुंची। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बाद में यही विमान 92 यात्रियों के साथ वापस दुबई के लिए रवाना हुई। इसके अलावा कतर एयरवेज की एक फ्लाइट ने भी कोलकाता से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए उड़ान भरी। एमिरेट्स एयरलाइंस ने जानकारी दी कि दुबई-कोलकाता रूट पर उसकी सेवाएं तय समय के अनुसार चलेंगी। इसमें आने वाली फ्लाइट शाम 6:50 बजे और जाने वाली रात 8:25 बजे रवाना होगी। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण शुक्रवार को कोलकाता से खाड़ी देशों की सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। अब धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन सामान्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed