Hindi News
›
Video
›
India News
›
Violence in Pakistan: 38 people killed in firing on Shia Muslims in Pakistan
{"_id":"69abc384bda42936fc0ed4ec","slug":"violence-in-pakistan-38-people-killed-in-firing-on-shia-muslims-in-pakistan-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Violence in Pakistan: पाकिस्तान में शिया मुस्लमानों पर चली गोलियां,38 की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Violence in Pakistan: पाकिस्तान में शिया मुस्लमानों पर चली गोलियां,38 की हुई मौत
वीडियो डेस्क,अमर उजाला Published by: Sahil Suyal Updated Sat, 07 Mar 2026 11:50 AM IST
पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट-बाल्टिस्तान में हालात अचानक विस्फोटक हो गए हैं। शांत माने जाने वाले पहाड़ी शहर स्कार्दू में जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, वह देखते ही देखते भीषण हिंसा में बदल गया। सड़कों पर हजारों लोग उतर आए, गोलीबारी हुई, सरकारी इमारतों में आग लगा दी गई और पूरे इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को कई इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर गिलगिट-बाल्टिस्तान में लंबे समय से चल रहे असंतोष और राजनीतिक तनाव को उजागर कर दिया है।
रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट-बाल्टिस्तान के सबसे बड़े शहर स्कार्दू में पहली मार्च को विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में बाल्टी-शिया समुदाय के लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद हालात बिगड़ गए। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना और अर्द्धसैन्य बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की। इस गोलीबारी में बाल्टी-शिया समुदाय के कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। शुरुआती खबरों में 13 लोगों की मौत की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच गई।
इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में गुस्सा भड़क उठा। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कई स्थानों पर तोड़फोड़ हुई और कुछ जगहों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। इससे स्कार्दू और आसपास के इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।