Ajay Rai: 'पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा'; अजय राय पर भाजपा क्यों हुई हमलावर? कहा- पीएम ने तो उनकी सेहत पूछी थी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उस वीडियो में अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो को सही बताया है और तीखी प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता अजय राय कार में बैठे हुए हैं। जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ती है, तब वे कार के पास खड़े लोगों से प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहते हैं। इतना ही नहीं वे अपने बिगड़े बोल को फिर से दोहराते भी हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अजय राय की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है।
विज्ञापन Trending Videos
पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।
कांग्रेस अब हताशा,…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 22, 2026
यूपी भाजपा ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेसी नस्ल की अशिष्ट फसल, देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति नहीं, बल्कि कांग्रेसियों की कुंठा को दर्शाता है। पुरानी कहावत है: पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा....बहुत नहीं तो थोड़ा-थोड़ा।
कांग्रेसी नस्ल की अशिष्ट फसल
देश के प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति नहीं, बल्कि कांग्रेसियों की कुंठा को दर्शाता है।
पुरानी कहावत है:
पिता पे पूत, नस्ल पे घोड़ा
बहुत नहीं तो थोड़ा-थोड़ा pic.twitter.com/TDChS1BQIR
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 22, 2026
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। लेकिन, आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है, शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।''
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले अपमानजनक बयान के बाद, अब कांग्रेस ने फिर सारी हदें पार कर दी हैं। अजय राय ने पीएम मोदी के लिए बेहद अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। वे उनसे इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि वे एक 'चायवाला' पृष्ठभूमि से आते हैं। राहुल की कांग्रेस ने 150 से ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। यह 'गाली वाली' कांग्रेस है, न कि 'गांधीवादी' कांग्रेस। अपशब्दों की दुकान।''
भाजपा विधायक राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को, कांग्रेस की भाषा घटिया, कांग्रेस ने मर्यादा की सभी रेखाएं पार की, गाली देने की कांग्रेस में प्रतिस्पर्धा, कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा खामियाजा।
अजय राय के बीमार होने पर पीएम मोदी ने पूछा था हालचाल
कुछ दिनों पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अजय राय की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के खराब होने की खबर जब सामने आई तो प्रधानमंत्री मोदी ने उसी रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और कहा था कि वे अजय राय के अचानक बीमार पड़ने की खबर सुनकर चिंतित हैं। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ पीएम मोदी ने उनका हालचाल जाना था, अब अजय राय उन्हीं के लिए अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
वहीं, पीएम मोदी के खिलाफ की गई इस अपमानजनक टिप्पणी से न सिर्फ अजय राय को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि कांग्रेस पार्टी भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। अजय राय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री को चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को 1.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था।