{"_id":"69a16c1b655d58aaac052a17","slug":"congress-mp-priyanka-gandhi-reacts-on-film-the-kerala-story-2-after-release-paused-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Story 2: 'ऐसी चीजें बनाई जाएं जो खुशी और शांति को बढ़ावा दें', फिल्म पर रोक के बाद बोलीं प्रियंका गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Story 2: 'ऐसी चीजें बनाई जाएं जो खुशी और शांति को बढ़ावा दें', फिल्म पर रोक के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
Published by: Love Gaur
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
The Kerala Story 2: द केरला स्टोरी-2 फिल्म की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिनों की रोक लगी दी है। जिसके बाद वायनाड पहुंची प्रियंका गांधी ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को अपनी बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसी चीजें बनाई जाएं जो लोगों के बीच खुशी और शांति, प्रेम और कल्याण को बढ़ावा दें।
द केरला स्टोरी-2 पर प्रियंका गांधी का बयान
- फोटो : ani/social Media
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म द केरल स्टोरी 2 पर केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म 27 फरवरी को रिलीज नहीं हो पाई। अब इस पर वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी प्रतिक्रिया आई है। केरल पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि हालांकि लोगों को अपनी बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन बेहतर होगा कि ऐसी चीजें बनाई जाएं जो लोगों के बीच खुशी और शांति, प्रेम और कल्याण को बढ़ावा दें।
'अपनी बात कहने की इजाजत होनी चाहिए, लेकिन...'
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी तीन दिन के दौरे पर केरल आई हैं, जहां उन्होंने 'द केरल स्टोरी 2-' की रिलीज पर कोर्ट के स्टे के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। अपने बयान में प्रियंका गांधी ने कहा, 'मुझे लगता है कि लोगों को अपनी बात कहने की इजाजत होनी चाहिए। ऐसे माहौल में जो एक-दूसरे के प्रति गुस्से और नफरत से भरता जा रहा है। अगर आप वायनाड को लें तो ये लोग कितनी खूबसूरती से एक साथ रहते हैं, कैसे त्योहार मनाते हैं, कैसे एक-दूसरे की मदद करते हैं और सब कुछ।'
उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप यहां किस धर्म या जाति से हैं। यह केरल की स्वभाव है और मुझे लगता है कि यही इस जगह की खूबसूरती है। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं करते और इसे क्यों नहीं दिखाते। क्यों न पूरा देश इस उदाहरण से सीखे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यहां चोरालमाला-मुंडक्कई भूस्खलन में सैकड़ों लोगों की जान जाने के बाद, सभी ने एक-दूसरे की मदद की और धर्म या जाति की परवाह किए बिना ऐसा करना जारी रखा है।
ये भी पढ़ें: ‘घूसखोर पंडित’ से ‘केरल स्टोरी 2’ तक, टाइटल पर उठे विवाद पर क्या बोले जानकार? कैसे तय होता है फिल्मों का नाम
केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 दिन के लिए टली फिल्म
बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए सोच-समझकर काम नहीं लिया। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर यह आदेश दिया। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।
अन्य वीडियो
Trending Videos

#WATCH | Kerala: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "I think people should be allowed to express themselves. In an atmosphere that is increasingly filled with anger and hatred towards each other, it is better to promote peace and do things which make people happy...If you… pic.twitter.com/JxjsSjaQsA
— ANI (@ANI) February 27, 2026
उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप यहां किस धर्म या जाति से हैं। यह केरल की स्वभाव है और मुझे लगता है कि यही इस जगह की खूबसूरती है। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं करते और इसे क्यों नहीं दिखाते। क्यों न पूरा देश इस उदाहरण से सीखे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यहां चोरालमाला-मुंडक्कई भूस्खलन में सैकड़ों लोगों की जान जाने के बाद, सभी ने एक-दूसरे की मदद की और धर्म या जाति की परवाह किए बिना ऐसा करना जारी रखा है।
ये भी पढ़ें: ‘घूसखोर पंडित’ से ‘केरल स्टोरी 2’ तक, टाइटल पर उठे विवाद पर क्या बोले जानकार? कैसे तय होता है फिल्मों का नाम
केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 दिन के लिए टली फिल्म
बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए सोच-समझकर काम नहीं लिया। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर यह आदेश दिया। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन