सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bjp Leaders Reaction after Arvind Kejriwal big relief in Delhi Liquor policy Case

Delhi Liquor Case: 'कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई', केजरीवाल पर भाजपा का निशाना; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Love Gaur Updated Fri, 27 Feb 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP Leaders On Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिस पर अब भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है।

Bjp Leaders Reaction after Arvind Kejriwal big relief in Delhi Liquor policy Case
केजरीवाल पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद आप में खुशी की लहर है। इसी के साथ आप नेता भाजपा पर हमलावर हैं और सत्तारूढ़ दल पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। वहीं अब शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos


सुधांशु त्रिवेदी का बयान
भाजपा नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले को अभी और न्यायिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। यह एक तकनीकी मुद्दा है। सीबीआई इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पार्टी फैसले का विस्तार से अध्ययन करने के बाद एक सुनियोजित जवाब देगी। हमें यह सोचना चाहिए कि अगर आरोप निराधार थे, तो फिर आरोप कैसे लगाए गए?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित मालवीय ने साधा निशाना
वहीं भाजपा नेता और पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में कहा,'दिल्ली उत्पाद शुल्क मामले में फैसला निचली अदालत ने सुनाया है। अतीत में दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी संबंधित मामलों में कड़े और निंदनीय बयान दिए हैं। यह देखना बाकी है कि उच्च न्यायालयों में यह फैसला कितना खरा उतरता है। कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।'


केजरीवाल की ईमानदारी पर उठाए सवाल
मालवीय ने आगे कहा, 'अगर अरविंद केजरीवाल इतने ईमानदार थे, तो अनियमितताएं सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने नीति को वापस क्यों लिया और उसमें बदलाव क्यों किया? कई फोन और सिम कार्ड क्यों नष्ट किए गए? कमीशन 6 फीसदी से बढ़ाकर 12% करते हुए विक्रेताओं की संख्या में इतनी भारी कमी क्यों की गई? ये फैसले गंभीर और जायज सवाल खड़े करते हैं। रिश्वतखोरी कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है; ये मुद्दे अदालतों और जनता के सामने हैं।'

ये भी पढ़ें: क्या थी दिल्ली की नई शराब नीति?: क्यों लगे केजरीवाल पर घोटाले के आरोप, मामले में कब क्या हुआ? यहां जानिए

घोटाले के जनक अरविंद केजरीवाल थे: भाजपा सांसद

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने केजरीवाल को बरी किए जाने पर कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों (अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) इस घोटाले के जनक थे। दिल्ली की जनता अच्छे से जानती है कि एक्साइज घोटाले के जनक अरविंद केजरीवाल थे। जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनकी भी गवाही होगी। सभी जानते हैं कि ये लोग इस घोटाले के मास्टर माइंड थे।'

राजद ने भाजपा को घेरा
राजद नेता तेजस्वी यादव ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, 'लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिरोध के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं, संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया। हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए। सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक प्रतिरोध का शिकार होता रहा है। चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुका है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी; फैसले को चुनौती देगी CBI

वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, "अब कितने लोग माफी मांगेंगें? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब प्रतिशोध किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed