सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi share israel experience on social media about partnership

PM Modi: पीएम मोदी ने इजरायल दौरे का अनुभव साझा किया, बोले- हमारी पार्टनरशिप आगे बढ़ती रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 27 Feb 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी ने अपने इस्राइल दौरे की यादें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इस वीडियो में पीएम मोदी के इस्राइल दौरे की झलकियां हैं। इसके साथ पीएम मोदी ने लिखा है कि दोनों देशों की साझेदारी बढ़ती रहे।

pm modi share israel experience on social media about partnership
पीएम मोदी और पीएम नेतन्याहू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इस्राइल दौरे से वापस लौट चुके हैं। भारत लौटने के बाद पीएम मोदी ने अपने इस्राइल दौरे का अनुभव साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस दौरे की अहम बातों को वीडियो में शेयर किया है। वीडियो में इस्राइल दौरे के दौरान पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत, इस्राइल में भारतीय समुदाय के साथ उनकी मुलाकात, उनके आगमन पर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य, इजरायली संसद में प्रधानमंत्री का स्वागत, तालियों और नारों की गूंज की झलकियां दिखाई गई हैं। इसके साथ ही इस्राइली संसद में पीएम मोदी का संबोधन, इस्राइल का सर्वोच्च सम्मान मिलना और दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए एमओयू के पलों को भी दिखाया गया।
Trending Videos




भारत-इस्राइल के बीच इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग
  • इस वीडियो को साझा कर पीएम मोदी ने लिखा, 'इस्राइल की खास यात्रा की कुछ खास बातें, जिसमें अच्छी बातचीत और मजबूत सहयोग शामिल था। आने वाले समय में हमारी पार्टनरशिप और बढ़ती रहे!'
  • दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर आपसी सहमति बनी। इनमें रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और कृषि जैसे अहम क्षेत्रों में आपसी सहयोग शामिल है। इसके अलावा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए, इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) और भारत-इजरायल-यूएई-यूएसए (आई2यू2) पर भी नई गति से आगे बढ़ने पर रजामंदी हुई।
  • प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा के दौरान जो समझौते/एमओयू हुए उनमें जियोफिजिकल एक्सप्लोरेशन के फील्ड में सहयोग पर एमओयू हुआ, जो एडवांस्ड जियोफिजिकल और एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मिनरल एक्सप्लोरेशन में भारत-इस्राइल सहयोग को बढ़ाता है। डेटा शेयरिंग, निवेश और सतत संसाधन विकास को बढ़ावा देता है।
  • नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी), लोथल, गुजरात के विकास के लिए एमओयू हुआ, जो प्रदर्शनियों, शोध, प्रकाशनों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से साझा समुद्री विरासत को बढ़ावा देता है तथा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर और व्यापक जन-भागीदारी का समर्थन करता है।
  • यूपीआई को लागू करने के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल (एनआईपीएल) और एमएएसएवी, इजरायल के बीच हुआ। इसका उद्देश्य यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से भारत और इजरायल के बीच सीमा-पार प्रेषण (रेमिटेंस) को सक्षम बनाना है।
  • भारत-इस्राइल इनोवेशन सेंटर फॉर एग्रीकल्चर (आईआईएनसीए) की स्थापना पर आईसीएआर और एमएएसएचएवी के बीच एमओयू हुआ। होराइजन स्कैनिंग के क्षेत्र में सहयोग पर इरादे की घोषणा हुई। मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू हुआ।
  • अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और इजरायल सिक्योरिटीज अथॉरिटी (आईएसए) के बीच एमओयू, एआई में सहयोग और इसके उपयोग से शिक्षा को आगे बढ़ाने पर एमओयू, इजरायली इंस्टीट्यूट ऑफ कमर्शियल आर्बिट्रेशन (आईआईसीए) और इंडियन काउंसिल ऑफ आर्बिट्रेशन (आईसीए) के बीच समझौता, चौथे भारत-इजरायल सीईओ फोरम की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण और नालंदा विश्वविद्यालय और हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम (एचयूजेआई) के बीच एमओयू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed