सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP Parivartan Yatra Amit Shah flag off party moves high court for permission

बंगालः एक साथ चार विधानसभाओं से शुरू होगी भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा', अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Fri, 27 Feb 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 'परिवर्तन यात्रा' पर पेंच फंस गया है। 2 मार्च को अमित शाह इसे हरी झंडी दिखाने वाले हैं, लेकिन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है।

West Bengal BJP Parivartan Yatra Amit Shah flag off party moves high court for permission
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 मार्च को इस यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। प्रदेश भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह 1 मार्च को रात करीब 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
Trending Videos


रायदिघी से औपचारिक शुरुआत
भाजपा नेताओं के अनुसार, 2 मार्च की सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के रायदिघी विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा। यहां अमित शाह कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी दिन राज्य के चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चार समानांतर परिवर्तन यात्राएं एक साथ शुरू की जाएंगी। इनमें—
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कूचबिहार जिले का कूचबिहार दक्षिण।
  • नदिया जिले का कृष्णनगर दक्षिण।
  • पश्चिम बर्दवान जिले का कुल्टी।
  • पश्चिम मेदिनीपुर जिले का गरबेता शामिल हैं।

भाजपा का दावा है कि ये यात्राएं राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए जनता तक “परिवर्तन का संदेश” पहुंचाएंगी।

अनुमति को लेकर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका
इधर, राज्य पुलिस ने परिवर्तन यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी है। इसके बाद भाजपा ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने 22 फरवरी को संबंधित थानों में अनुमति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने पर अदालत में याचिका दायर की गई। सूत्रों के अनुसार, जस्टिस शुभ्रा घोष की अदालत में मामले की सुनवाई होने की संभावना है। भाजपा का कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया के तहत अनुमति हासिल कर कार्यक्रम को सफल बनाएगी। राज्य की सियासत में इस घोषणा के बाद हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें
अदालत के फैसले और अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed