Congress: पीएम के भाषण पर कांग्रेस ने घेरा,राहुल गांधी ने कसा तंज; खरगे बोले-97 मिनट में कोई ठोस बात नहीं
Mallikarjun Kharge Statement: राज्यसभा में गुरुवार को दिए भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 97 मिनट के भाषण में कोई ठोस बात नहीं बोली। वहीं राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि जो उचित समझो वही करो।
विस्तार
पीएम के भाषण पर राहुल का तंज
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो उचित समझो वही करो। दरअसल, यह वही शब्द है, जिसका पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे ने अपनी अप्रकाशित किताब में जिक्र किया था।
#WATCH | Delhi | "Jo uchit samjho wahi karo," says LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi on PM's speech in Rajya Sabha yesterday. pic.twitter.com/cAdzoPdmH9
— ANI (@ANI) February 6, 2026
97 मिनट के भाषण में कुछ नई बात नहीं: खरगे
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खरगे ने पीएम मोदी को घेरा। अपने बयान में उन्होंने कहा, 'झूठी बातों को दोहराना (प्रधानमंत्री) उनका हमेशा एक काम रहा है। 97 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कुछ नई बात नहीं कही और हमने जो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार रखे थे, उन्होंने उसपर एक भी जवाब नहीं दिया। वो सिर्फ 100 साल, 75 साल की बात करते रहे। हमें जनरल नरवणे (रिटायर्ड) की पब्लिश हुई किताब मिल गई, लेकिन उन्हें यह कैसे नहीं मिली? रक्षा मंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है?'
#WATCH | On Opposition walking out during PM's speech in Rajya Sabha, Congress President Mallikarjun Kharge says," There is no need to react to the PM's speech, but I would like to respond to the things he said. In 97 minutes of this speech, the PM did not say anything… pic.twitter.com/lhFlv0E2OY
— ANI (@ANI) February 6, 2026
सिखों के अपमान के आरोप पर दिया जवाब
उन्होंने आगे कहा कि रक्षा मंत्री इसका बचाव करते रहे। जब विपक्ष के विपक्ष राहुल गांधी ने मुद्दा (2022 चीन मुद्दा) उठाया तो वे क्यों परेशान हुए? बाद में, वे केवल मुझे गाली देते रहे। उनके पास कोई तथ्य नहीं थे, जिनके आधार पर वे हमें जवाब दे सकें। उन्होंने हम पर सिखों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। हम सिख समुदाय का सम्मान करते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, दो बार वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। आप दलितों सहित किसी का सम्मान नहीं करते। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने कांग्रेस को गाली देने के अलावा क्या किया है?
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
