सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   coronavirus: How to quarantine yourself and sanitize your home during lockdown

अगर नहीं बरती ये सावधानियां तो घर के भीतर घुस जाएगा कोरोना, ऐसे करें खुद को क्वारंटीन

Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
  • छोटी-छोटी, लेकिन वो अहम बातें जिन्हें आप कर रहे नजरअंदाज
  • लॉकडाउन के बावजूद आपके घर के भीतर घुस सकता है कोरोना
  • घर के अंदर लगातार अपने हाथों को धोते रहिए, मास्क भी लगाएं
loader
coronavirus: How to quarantine yourself and sanitize your home during lockdown
कोरोना वायरस से जुड़े सच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोनावायरस से बचने के लिए इस वक्त एक चौथाई दुनिया अपने घरों में कैद है। 250 करोड़ से ज्यादा लोग लॉकडाउन हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हिंदुस्तानियों ने भी खुद को आइसोलेशन में रखा है। लोग 21 दिन तक घर से बाहर नहीं निकल सकते। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में रहते हुए भी आप खुद को कोरोना वायरस से कैसे बचा सकते हैं।




 

घर पर कैसे करें खुद को क्वारंटीन

इसके लिए घर का कोई ऐसा कमरा चुने जो हवादार हो। कमरे में ही शौचालय की सुविधा भी हो। पानी पीने का ग्लास, तौलिया जैसे वस्तुएं अपने नजदीक ही रखें। घर की सार्वजनिक उपयोग में लाने वाली वस्तुओं को न छुएं। हर वक्त मास्क लगाएं, जिसे छह से आठ घंटे बाद बदलना न भूलें। साबुन से हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं व बच्चों से दूरी बनाकर रखें। 

दूध की थैली को धोना न भूलें

सब्जी, दवाईयां और दूध जैसी रोजमर्रा की चीजें अभी भी बाजार में उपलब्ध है। तय समय पर इसे बाहर जाकर खरीदा जा सकता है। ऐसे में जब भी बाहर से दूध की थैली घर लेकर आए, उसे किचन में रखने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और अपने हाथों को भी सैनिटाइजर से साफ करें क्योंकि वह पैकेट आप तक पहुंचने से पहले अनगिनत हाथों से होकर गुजरता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है।

सब्जियों को तुरंत नमक पानी से साफ करें

सब्जी मंडी का हाल
सब्जी मंडी का हाल - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन की घोषणा के बाद अधिकतर लोगों ने वैसे तो अपने घरों में सब्जियां भी खरीदकर रख ली थी, लेकिन दूध के अलावा सब्जियां भी बाजार में मिल रहीं हैं। हॉकर ठेले या गुमटी लगाकर उसका विक्रय कर रहे हैं। ऐसे में आप जब भी बाहर से सब्जियां खरीदकर लाए, उसे नमक पानी से अच्छी तरह साफ करने के बाद भी इस्तेमाल में लाए।


ATM मे हाथ दस्ताना पहन के जाएं

लॉकडाउन के दौरान जारी प्राथमिकी सेवाओं में बैंक भी शामिल है और शायद ही ऐसा कोई हो, जो बैंक एटीएम का इस्तेमाल न करता हो। ऐसे में आप भी जब कैश निकालने एटीएम जाए तो दस्तानें पहनकर ही मशीन का उपयोग करें, क्योंकि बटन्स पर मौजूद असंख्य विषाणु आपको बीमार और आपके घर तक कोरोना वायरस लाने में काफी होंगे।

कंप्यूटर, लैपटॉप का कम-से-कम इस्तेमाल

क्वारंटीन के दौरान अगर आप वर्क फ्रॉम कर रहे हैं तो फिर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करना आपकी मजबूरी हो जाती है, लेकिन अगर आपके सामने ऐसी कोई मजबूरी नहीं तो खुद को इस तरह के गैजेट्स से पूरी तरह दूर रखें। लैपटॉप पर काम करते समय आपके हाथ बार-बार इधर-उधर लगते हैं और आप काम के बीच में उठकर खाने-पीने के लिए चले जाते हैं। ब्रेक लेने के बाद एक बार अच्छी तरह से हाथ थोएं, जिससे कि आप स्वस्थ रहें।

घरेलू नौकर/नौकरानी की मदद न लें

कोरोना वायरस
कोरोना वायरस - फोटो : prayagraj

अगर आप अपने घरेलू कामों के लिए नौकर या नौकरानी की मदद लेते हैं तो उसे आज ही काम पर आने से मना कर दें क्योंकि आप अपने साथ-साथ उनकी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। अनगिनत घरों में काम करने वाले ये कर्मचारी बाहर निकलने पर कईयों के संपर्क में आते हैं, ऐसे में घर के भीतर रहने के बावजूद आप कोरोना से संक्रमति हो सकते हैं। अगर नौकर/नौकरानी की मदद लेना आपकी मजबूरी है तो ध्यान रखें कि वे हाथ पैर धोने के बाद ही घर में घुस रहे हैं।

छात्र भूलकर भी न करें ये काम

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सभी स्कूल, कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में छात्र घरों पर रहकर ही अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। इस स्थिति में छात्रों को ग्रुप स्टडी करने से बचना चाहिए। यहां तक कि दोस्तों से किसी भी तरह की पाठ्यक्रम सामग्री लेने से भी बचना चाहिए, क्योंकि आपको नहीं पता कि आपके दोस्त या उसके घर के सदस्य स्वस्थ हैं या नहीं हैं।

किसी पड़ोसी के घर भी न जाए

कई लोग सोचते हैं कि केवल बहुत भीड़ वाली जगह नहीं जाना है। यहीं आप सबसे बड़ी भूल कर जाते हैं। आप न तो किसी से मिलने जाएं और न हीं किसी को घर बुलाएं क्योंकि आप अपने जानकार को नहीं बल्कि जाने-अनजाने में बीमारी को ही आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed