Coronavirus in India: पुणे में पिछले 24 घंटे में 193 नए पॉजिटिव मामले, 10 की मौत
{"_id":"5ec2dda78ebc3e906252147d","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-19-day-fifty-six-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: पुणे में पिछले 24 घंटे में 193 नए पॉजिटिव मामले, 10 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 19 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि एक जून से हर रोज 200 नॉन एसी ट्रेनें टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।
- भारत का आंकड़ा अभी तक प्रति लाख आबादी पर 0.2 मौतों का है जबकि पूरी दुनिया में प्रति लाख आबादी पर मौत की दर 4.1 है।
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल 24,25,742 सैंपल का टेस्ट किया गया है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 2350 मरीज ठीक हुए हैं।
- देशभर में अब तक कोरोना महामारी से कुल 39,174 मरीज ठीक हो चुके हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय
- रिकवरी दर 38.73 फीसदी है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है: स्वास्थ्य मंत्रालय
- देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4970 नए मामले सामने आए हैं जबकि 134 लोगों की मौत हो चुकी है।
- देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01139 हो गई है।
- इनमें से 58,802 सक्रिय हैं, 39,174 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 3,163 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:18 PM, 19-May-2020
पुणे में पिछले 24 घंटे में 193 नए पॉजिटिव मामले, 10 की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में 193 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं और 10 लोगों की मौत हो गई है। शहर में मौत का कुल आंकड़ा 221 हो गया है और संक्रमितों की कुल संख्या 4370 हो गई है।
असम में कुल मामलों की संख्या 157 हुई
असम में तीन और नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामले अब 157 हो गएः स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा,
गोवा में आज आठ नए मामले
गोवा में आज आठ नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 46 हो गए हैं।
असम में कुल मामलों की संख्या 157 हुई
असम में तीन और नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामले अब 157 हो गएः स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा,
गोवा में आज आठ नए मामले
गोवा में आज आठ नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 46 हो गए हैं।
10:26 PM, 19-May-2020
कर्नाटक में सैलून और पार्लर के लिए एसओपी जारी
कर्नाटक में सैलून और पार्लर के लिए एसओपी जारी की गई है। एंट्री के लिए अपॉइंटमेंट और टोकन सिस्टम लागू होगा। कचरे को लीक प्रूफ, पंक्चर प्रूफ वाइट कंटेनर में एक प्रतिशत हाइड्रोक्लोराइट सॉल्यूशन के साथ रखना होगा। इसे बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी को देना होगा।
Karnataka govt issues SOP for hair cutting salons&parlors. Appointments/token system to be adopted to stagger clients entry. Sharp waste to be collected in puncture-proof,leakproof white container with 1% hypochlorite solution;to be handed over to biomedical waste disposal agency pic.twitter.com/CXsbMtWALW
— ANI (@ANI) May 19, 2020
10:13 PM, 19-May-2020
पश्चिम बंगाल बोर्ड की उच्चतर माध्यमिक परीक्षा, जो बची हुई है वो 29 जून, दो जुलाई और छह जुलाई को होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में केवल 80-100 परीक्षार्थी होंगे। 2500 परीक्षा केंद्र चुने गए हैं: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री, पार्थ चटर्जी
09:57 PM, 19-May-2020
राजस्थान में आज 338 नए मामले, पांच लोगों की मौत
राजस्थान में आज 338 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 5845 हो गई है और मौत का आंकड़ा 143 हो गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
09:54 PM, 19-May-2020
भारतीय रेल एक जून से 200 नॉन एसी ट्रेन चलाएगा-पीयूष गोयल
गरीब मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल और अमीरों के लिए राजधानी स्पेशल चलाने के बाद अब रेलवे देशभर में मेल एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाने की तैयारी में है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा है कि एक जून से हर रोज 200 नॉन एसी ट्रेनें टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी, जिसकी ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।
Indian Railways to run 200 non-AC trains from 1st June everyday as per the time table; online booking for these to begin soon: Railways Minister Piyush Goyal pic.twitter.com/FyuDQYCfq8
— ANI (@ANI) May 19, 2020
09:26 PM, 19-May-2020
मुंबई में आज 1411 नए मामले और 43 लोगों की मौत
मुंबई में आज 1411 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 43 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 22,563 हो गई है, जबकि मुंबई में मौत का आंकड़ा 800 पहुंच गया हैः बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)
उत्तराखंड में सात और नए मामले
उत्तराखंड में सात और नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 111 हो गएः उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग
उत्तराखंड में सात और नए मामले
उत्तराखंड में सात और नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 111 हो गएः उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 PM, 19-May-2020
13 वैध भारतीय कंपनियों से सीधे एंटीबॉडी टेस्ट किट खरीद सकती हैं राज्य सरकारें- केंद्र
केंद्र सरकार ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि राज्य सरकारें अब कोरोना की टेस्टिंग के लिए 13 वैध भारतीय कंपनियों से सीधे एंटीबॉडी टेस्ट किट खरीद सकती हैं।
09:08 PM, 19-May-2020
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने क्या-क्या कहाः
- आज 1202 कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
- महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 25 फीसदी से ज्यादा है।
- हम जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के लिए लगभग 17000 पदों पर रिक्तियां भरेंगे।
- हम सभी प्राइवेट अस्पतालों में 80 फीसदी बेड की व्यवस्था कर रहे हैं।
- हमारे पास कोविड रोगियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए 15000 बेड और आईसीयू के लिए 2000 बेड हैं।
- महाराष्ट्र 67 लैब में हर रोज लगभग 15000 कोरोना का टेस्ट कर रहा है।
- महाराष्ट्र में मृत्यु दर भी घटकर 3.2 फीसदी हो गई है।
08:56 PM, 19-May-2020
केंद्र अकेले यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने पर निर्णय नहीं ले सकता- पुरी
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र अकेले यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने पर निर्णय नहीं ले सकता है और राज्य सरकारों को भी इन सेवाओं की अनुमति देने के लिए तैयार होना चाहिए।
08:18 PM, 19-May-2020
असम में 13 नए मामले, मरीजों की संख्या 154 हुई
असम में 13 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या 154 हो गई हैः असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा
जम्मू-कश्मीर से 28 और मामले
जम्मू-कश्मीर से 28 और मामले सामने आए हैं। इनमें छह जम्मू से और 22 कश्मीर से हैं। यहां कुल पॉजिटिव मामले 1317 हैं, जिनमें 653 मामले सक्रिय हैं: जम्मू-कश्मीर सरकार
जम्मू-कश्मीर से 28 और मामले
जम्मू-कश्मीर से 28 और मामले सामने आए हैं। इनमें छह जम्मू से और 22 कश्मीर से हैं। यहां कुल पॉजिटिव मामले 1317 हैं, जिनमें 653 मामले सक्रिय हैं: जम्मू-कश्मीर सरकार

कमेंट
कमेंट X