सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus in India Live Updates: मणिपुर में 25 मामले, बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सम्मेलन टला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

  • भारतीय रेलवे ने उन 200 ट्रेनों की सूची जारी की है जो एक जून से संचालित होंगी। इन ट्रेनों की बुकिंग कल सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। 
  • गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान घरेलू हवाई यात्रा को प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटा दिया है।
  • महाराष्ट्र में आज 2250 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 39,297 हो गई है, जिनमें 27,581 सक्रिय हैं और 1390 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 25 मई से चरणबद्ध तरीके से देश में विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, प्रति लाख जनसंख्या में 7.9 लोग कोरोना से प्रभावित
  • भारत में प्रति लाख जनसंख्या पर 0.2 लोगों की मौत, देश में करीब 40 फीसदी लोग ठीक हुए।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोरोना के लिए शीर्ष स्तर से निगरानी हो रही है और भारत अपने प्रयासों के कारण सफल रहा।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए लॉकडाउन में छूट देने का निर्णय लिया है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 5611 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 140 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,06,750 हो गई है। 
  • देशभर में कोरोना के 61,149 मामले सक्रिय हैं, 42,298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 3,303 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 20 Day fifty seven of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:02 PM, 20-May-2020

भारतीय रेलवे ने 200 ट्रेनों की सूची जारी की

भारतीय रेलवे ने उन 200 ट्रेनों की सूची जारी की है जो एक जून से संचालित होंगी: भारत सरकार
 
10:47 PM, 20-May-2020

मणिपुर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 25 हुई

मणिपुर में पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां कुल पॉजिटिव मामले 25 हो गएः मणीपुर सरकार 
10:39 PM, 20-May-2020

एक जून से चलेंगी 200 यात्री ट्रेनें, कल सुबह 10 बजे से शुरू होगी बुकिंग

रेल मंत्रालय ने स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ चर्चा के बाद फैसला किया है कि ट्रेन सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। एक जून से 200 ट्रेनों की सेवा शुरू होगी। 21 मई से सुबह 10 बजे से शुरू होगी बुकिंग। 
10:04 PM, 20-May-2020

पुणे में पिछले 24 घंटे में 174 नए मामले, 14 लोगों की मौत

पुणे में पिछले 24 घंटे में 174 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। शहर में मौत का आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 4544 हैः स्वास्थ्य विभाग 
10:02 PM, 20-May-2020

दिल्ली मेट्रो में सेवा शुरू होने पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं- हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को निर्देश दिया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में सेवा शुरू होने पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
10:00 PM, 20-May-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 170 नए मामले, चार की मौत

राजस्थान में कोरोना के 170 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में चार लोगों की आज मौत हुई है। अब तक कुल केस 6015 हैं, जबकि 147 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 3000 लोग ठीक हो चुक हैं: राजस्थान सरकार


 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 20-May-2020

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान घरेलू हवाई यात्रा को प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटाया

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान घरेलू हवाई यात्रा को प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटा दिया है। 
 

 
09:11 PM, 20-May-2020

आज की कैबिनेट बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो कि प्रवासियों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, ऋण की आसान उपलब्धता, मत्स्य पालन क्षेत्र में अवसरों पर केंद्रित हैं। वे कई नागरिकों को लाभान्वित करेंगे। 
09:08 PM, 20-May-2020

मुंबई में आज कोरोना के 1372 नए मामले, 41 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1372 नए मामले सामने आए और 41 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 23,935 हो गई है, जिनमें 841 मौतें शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)
09:03 PM, 20-May-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, निर्माण भवन में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के चिकित्सा शिक्षा प्रभाग में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद उस कमरा को सैनिटाइज करने का फैसला लिया गया है। इसके कारण परिसर आज शाम 5:30 बजे से कल सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed