Coronavirus in India Live Updates: मणिपुर में 25 मामले, बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सम्मेलन टला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 21 May 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
- भारतीय रेलवे ने उन 200 ट्रेनों की सूची जारी की है जो एक जून से संचालित होंगी। इन ट्रेनों की बुकिंग कल सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
- गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान घरेलू हवाई यात्रा को प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से हटा दिया है।
- महाराष्ट्र में आज 2250 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 39,297 हो गई है, जिनमें 27,581 सक्रिय हैं और 1390 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 25 मई से चरणबद्ध तरीके से देश में विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, प्रति लाख जनसंख्या में 7.9 लोग कोरोना से प्रभावित
- भारत में प्रति लाख जनसंख्या पर 0.2 लोगों की मौत, देश में करीब 40 फीसदी लोग ठीक हुए।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोरोना के लिए शीर्ष स्तर से निगरानी हो रही है और भारत अपने प्रयासों के कारण सफल रहा।
- गृह मंत्री अमित शाह ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए लॉकडाउन में छूट देने का निर्णय लिया है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 5611 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 140 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,06,750 हो गई है।
- देशभर में कोरोना के 61,149 मामले सक्रिय हैं, 42,298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 3,303 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI

कमेंट
कमेंट X