Coronavirus in India Live Updates: मुंबई में आज 1510 नए मामले, और 54 लोगों की मौत
{"_id":"5ed15a0d8ebc3e90240f84a7","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-30-lockdown4-day-thirteen-corona-pandemic-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: मुंबई में आज 1510 नए मामले, और 54 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 31 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
- मुंबई में आज कोरोना के 1510 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 38,220 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज 2940 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 65,168 हो गई है। मरने वालों की संख्या 2197 है।
- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1163 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 18549 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 416 पहुंच गया है।
- गुजरात में आज 412 नए मामले सामने आए हैं, 621 मरीजों को छुट्टी दी गई है, 27 लोगों के मौत की सूचना मिली है।
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 30 जून तक राज्य में लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा की है।
- पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 317 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5130 हो गई है और मौत का आंकड़ा 237 पहुंच गया है।
- देश में 1 जून से 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,264 मामले सामने आए हैं।
- भारत का रिकवरी रेट 4.51 फीसदी से बढ़कर 47.40 हुआ।
- देश में कोरोना के सक्रिय मामले 89,987 से घटकर 86,422 हुए।
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:07 AM, 31-May-2020
इंदौर में आज 55 और नए मामले
मध्यप्रदेश के जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंदौर में आज 55 और नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3486 हो गई है। वहीं 132 लोगों की मौतें भी हो गई है।55 more #COVID19 cases reported in Indore today. Total number of cases in the district is now at 3486, including 132 deaths: District Health Department #MadhyaPradesh pic.twitter.com/wEjpqbXh3r
— ANI (@ANI) May 30, 2020
11:00 PM, 30-May-2020
मुंबई में आज 1510 नए मामले, और 54 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1510 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 38,220 हो गई है। इस खतरनाक महामारी के कारण अब तक शहर में 1227 लोगों की मौत हो चुकी हैः बीएमसी
1,510 new positive cases of COVID-19 & 54 deaths reported today; the total number of positive cases in Mumbai is now 38,220. Total 1,227 people have lost their lives till date: Municipal Corporation Greater Mumbai pic.twitter.com/BV4hBoA9QM
— ANI (@ANI) May 30, 2020
10:38 PM, 30-May-2020
हिमाचल प्रदेश में अब तक 313 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 107 ठीक हो गए हैं, राज्य में 197 मामले सक्रिय हैं और पांच लोगों की मौत हो गई है।
10:23 PM, 30-May-2020
गुजरात के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा है कि आज एक कोर समिति की बैठक में हमने फैसला किया है कि गुजरात में एक जून से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। सभी दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रह सकती हैं। ऑड-ईवन योजना लागू नहीं होगी।
10:23 PM, 30-May-2020
होटल मालिक एक जून से होटल खोलने को तैयार थे, लेकिन इसे फिर आगे बढ़ा दिया गया है। इसे एक हफ्ते तक आगे बढ़ाने का फायदा हमें समझ नहीं आ रहा है। विमान, बसें और ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। लोगों को ठहरने के लिए जगह की जरूरत होगी। होटल खुलने को टालना दुर्भाग्यपूर्ण हैः पीसी राव, अध्यक्ष बंगलूरू होटल मालिक संघ
10:07 PM, 30-May-2020
तेलंगाना में आज 60 नए मामले
तेलंगाना में आज 60 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामले 2499 हो गए हैं। 1412 लोग राज्य में ठीक हो गए हैं। 70 लोगों की अब तक मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 PM, 30-May-2020
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए ऐहतियात ना बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 17 मई से 28 मई के बीच 36,820 लोगों पर मास्क नहीं पहनने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। 4,032 लोगों पर सड़कों पर थूकने की वजह से जुर्माना लगा है। 503 एफआईआर दर्ज की गई है।
08:41 PM, 30-May-2020
राजस्थान में आज 252 नए मामले, नौ की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 252 नए मामले दर्ज किए गए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8617 हो गई है, जिनमें से 2685 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के कारण अब तक राज्य में 193 मौतें हुई हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
श्रीनगर में आज 26 नए मामले
श्रीनगर में आज 26 नए मामले मिले हैं, इसमें 13 यात्री शामिल हैं और अन्य संपर्क हैं :जिला मजिस्ट्रेट/विकास आयुक्त, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
उत्तराखंड में कोरोना के 22 नए मामले
उत्तराखंड में कोरोना के 22 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 749 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
झारखंड में आज 40 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 561 हुई
झारखंड में आज 40 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 561 हो गई है।
श्रीनगर में आज 26 नए मामले
श्रीनगर में आज 26 नए मामले मिले हैं, इसमें 13 यात्री शामिल हैं और अन्य संपर्क हैं :जिला मजिस्ट्रेट/विकास आयुक्त, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर
उत्तराखंड में कोरोना के 22 नए मामले
उत्तराखंड में कोरोना के 22 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 749 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
झारखंड में आज 40 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 561 हुई
झारखंड में आज 40 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 561 हो गई है।
08:33 PM, 30-May-2020
महाराष्ट्र में आज 2940 नए मामले और 99 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज 2940 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 65,168 हो गई है। मरने वालों की संख्या 2197 है: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभापश्चिम बंगाल में दो हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले दो सप्ताह के लिए यानी 15 जून तक शर्तों के साथ कुछ और छूट देते हुए लॉकडाउन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रभावित क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों में होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को आठ जून से संचालित करने की अनुमति होगी :पश्चिम बंगाल सरकार
पूरे हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में छुट्टियां 15 जून तक बढ़ाई गई
पूरे हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में छुट्टियां 15 जून, 2020 तक बढ़ाई गई हैं: उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश
08:11 PM, 30-May-2020
जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 177 नए मामले
जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 177 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें जम्मू से 52 और कश्मीर से 125 मामले हैं। कुल मामलों की संख्या 2341 हो गई है, जिसमें 1405 सक्रिय मामले शामिल हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार
छत्तीसगढ़ में आज 32 नए मामले रिपोर्ट किए गए
छत्तीसगढ़ में आज 32 नए मामले रिपोर्ट किए गए और एक की मौत हो गई। राज्य में 344 सक्रिय मामलों सहित कुल मामलों की संख्या 447 हो गई है :राज्य स्वास्थ्य विभाग
आईसीएमआर ने सीरो-सर्वेक्षण की सलाह दी है
आईसीएमआर ने राज्यों में कोरोना वायरस एक्सपोजर को मापने के लिए IgG ELISA टेस्ट का उपयोग करके सीरो-सर्वेक्षण की सलाह दी है : इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च
छत्तीसगढ़ में आज 32 नए मामले रिपोर्ट किए गए
छत्तीसगढ़ में आज 32 नए मामले रिपोर्ट किए गए और एक की मौत हो गई। राज्य में 344 सक्रिय मामलों सहित कुल मामलों की संख्या 447 हो गई है :राज्य स्वास्थ्य विभाग
आईसीएमआर ने सीरो-सर्वेक्षण की सलाह दी है
आईसीएमआर ने राज्यों में कोरोना वायरस एक्सपोजर को मापने के लिए IgG ELISA टेस्ट का उपयोग करके सीरो-सर्वेक्षण की सलाह दी है : इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च

कमेंट
कमेंट X