सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus in India Live Updates: पुणे में बीते 24 घंटे में 285 नए मामले, आठ लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 01 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

  •  पुणे में बीते 24 घंटे में 285 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या 337 हो गई। फिलहाल, यहां कुल पॉजिटिव मामले 7750 हैं।
  • दिल्ली में आज कोरोना के 1295 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई है। देश की राजधानी में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,844 हो गई है।
  • देशभर में कल से चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, पहले दिन 1.45 लाख से अधिक यात्री करेंगे यात्रा
  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया।
  • बिहार में कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया।
  • कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 4.0 का आज आखिरी दिन है।
  • पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8,380 नए मामले सामने आए हैं और 193 लोगों की मौत हुई है। 
  • देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,82,143 हो गई है, जिनमें से 89,995 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 86,984 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 5164 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 31 Lockdown4 Day fourteen, Corona Pandemic, delhi Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:04 PM, 31-May-2020

रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार ने 1 जून, 2020 से विशेष ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार ने आपसी चर्चा के बाद 1 जून, 2020 से अनुसूची के अनुसार महाराष्ट्र से या महाराष्ट्र के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को लिखा पत्र
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव अजोय मेहता को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि एक जून से विशेष रेलगाड़ी चलाने के लिए गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी करें। 
पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि चूंकि बड़ी संख्या में यात्रियों ने इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए पहले से ही बुकिंग कर रखी है और यदि इन ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है तो इससे यात्रियों को भारी असुविधा होगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है। 

पुणे में बीते 24 घंटे में 285 नए मामले, आठ लोगों की मौत
पुणे में बीते 24 घंटे में 285 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। पुणे में मरने वालों की संख्या 337 हो गई। फिलहाल, यहां कुल पॉजिटिव मामले 7750 हैं। आज 152 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 4502 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
10:40 PM, 31-May-2020
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 8 जून 2020 से राज्य में होटल/ आतिथ्य सेवाएं, शॉपिंग मॉल, पूजा स्थल और रेस्तरां खोलने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के आदेश दिए: मुख्यमंत्री कार्यालय 
10:33 PM, 31-May-2020
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि राज्य में अतंरराज्यीय और अंतर जिला यात्रा की इजाजत दी जाएगी। 
10:09 PM, 31-May-2020
कोरोना के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने मीडिया मनोरंजन उद्योग के लिए सामान्य दिशानिर्देशों की एक सूची सहित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।
 
09:55 PM, 31-May-2020

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को होम क्वारंटीन में रखा गया

29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले सभी अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को होम क्वारंटीन में रखा गया है। बैठक में भाग लेने वाले एक मंत्री को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था: उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक
09:53 PM, 31-May-2020

जब मैंने ट्रेनों के बारे में बात की थी तो पीयूष गोयल जी नाराज हो गए थे-उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछली बार जब मैंने ट्रेनों के बारे में बात की थी तो पीयूष गोयल जी नाराज हो गए थे, लेकिन आज मैं उन्हें ट्रेनों की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 800 ट्रेनों से लगभग 11 लाख प्रवासी अपने घरों को लौट चुके हैं। अगले रविवार से महाराष्ट्र में समाचार पत्रों की डोरस्टेप डिलीवरी की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:53 PM, 31-May-2020

दिल्ली-नोएडा सीमा सील रहेगी

दिल्ली-नोएडा सीमा सील रहेगी। 42 फीसदी मामलों में संक्रमण के स्रोत दिल्ली से ट्रैक किए गए हैं: गौतमबुद्धनगर प्रशासन
09:50 PM, 31-May-2020

रेल भवन में एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना से संक्रमित

रेल भवन में पदस्थ रेल मंत्रालय के निदेशक स्तर के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 29 कर्मचारियों को घर पर पृथक रहने को कहा गया है। इस इमारत में 13 मई से कोविड-19 संक्रमण का यह छठा मामला है।
09:28 PM, 31-May-2020

गुजरात में आज 438 नए मामले, 31 लोगों की मौत

गुजरात में आज कोरोना के 438 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 16,794 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग गुजरात

राजस्थान में आज 214 नए मामले
राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक 214 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8831 हो गई है।

झारखंड में कोरोना के 16 नए मामले
झारखंड में कोरोना के 16 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 610 हो गई। राज्य में सक्रिय मामले 349 हैं: स्वास्थ्य विभाग, झारखंड
08:37 PM, 31-May-2020

महाराष्ट्र में आज 2487 नए मामले और 89 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2487 नए मामले सामने आए और 89 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 67,677 हो गई है और राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 2286 पहुंच गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग  

उत्तराखंड में आज कोरोना के 105 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 105 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 907 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed