सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus spreading rapidly in India due to negligence of infected

संक्रमितों की लापरवाही से भारत में तेजी से फैल रहा कोरोनावायरस, ये केस हैं गवाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 20 Mar 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus spreading rapidly in India due to negligence of infected
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस लोगों की लापरवाही से तेजी से फैल रहा है। देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा हो चुकी है। सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में है। इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र में मुंबई समेत चार शहरों को बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी को बंद करने की आदेश दे दिया है। इसी बीच बॉलिवुड की पार्श्व गायिका की एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। वह 10 दिन पहले लंदन से लौटी थीं। जहां उनका परीक्षण किया गया जो निगेटिव आया। हालांकि उन्होंने सरकारी आदेश के अनुसार स्व एकांतवास का पालन नहीं किया और कुछ दिनों बाद उनमें वायरस के लक्षण दिखाई देने लगे। इसी बीच वह दो-तीन पार्टियों में शामिल हुईं जहां हजारों लोगों से मुलाकात की।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन से आने के बाद तीन पार्टियों में शामिल हुईं कनिका
कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया है। उनका पॉजीटिव पाए जाने के बाद से लखनऊ में हड़कंप मच गया है क्योंकि वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उन्होंने ताज होटल का भी भ्रमण किया था। लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। 

कनिका के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में शामिल हो चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं।

कनिका का दावा- लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई थी स्क्रीनिंग
कनिका की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ हवाईअड्डे पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी गलती यह रही कि विदेश से लौटने के बाद भी उन्होंने खुद को 14 दिनों तक एकांतवास में नहीं रखा और सार्वजनिक पार्टियों में शामिल होती रहीं।

इसके अलावा वह होटल ताज में हुई एक पार्टी में गई थीं जिसमें एक कैबिनेट मंत्री, कई आईएएस अधिकारी, पेज थ्री सेलिब्रिटी, नेता और मंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफ को हटाकर 500-700 लोग शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।

युवती में कोरोना मिला... पिता पर केस दर्ज
वहीं पति के साथ विदेश में हनीमून मनाकर लौटी छावनी निवासी युवती में बीते रविवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। यह आगरा का आठवां केस है। इनमें से चार स्वस्थ्य हो चुके हैं। युवती के पति में पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। उधर रेलवे में अफसर युवती के पिता के खिलाफ महामारी फैलाने की आईपीसी की धाराओं 269 और 270 के तहत सदर बाजार थाना में केस दर्ज किया गया है।

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि युवती में कोरोना की पुष्टि हो गई है।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार ने तहरीर दी। आरोप है कि  13 मार्च को बेटी को भर्ती कराने के लिए उनके घर गई टीम से उन्होंने झूठ बोला था कि वह बंगलूरू स्थित ससुराल जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने दिल्ली चली गई है जबकि वह घर में ही थी। पुलिस के आने पर उसे भर्ती कराया गया था।

सदर बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  आईपीसी की ये धाराएं ऐसे कृत्य पर लगाई जाती हैं जिनसे महामारी फैलने का खतरा हो। दोनों धाराओं में दोष सिद्ध होने पर दो-दो साल कारावास का प्रावधान है।

पुणे की लैब से हुई वायरस की पुष्टि
युवती की शादी एक माह पहले हुई है। शादी के बाद मायके में पहली होली के लिए युवती आगरा आ गई थी। उसके आने के बाद पति के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने 12 मार्च को उसका सैंपल लेकर अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की लैब में भेजा, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इसके आधार पर प्रशासन ने कोरोना की पुष्टि नहीं की बल्कि एक  और सैंपल पुणे भिजवा दिया।



कोच्चि से दुबई जा रहे विमान में संक्रमित मिला ब्रिटिश नागरिक, 20 लोग हिरासत में

कोच्चि हवाईअड्डे पर दुबई जाने वाले एक विमान के कम से कम 289 यात्रियों को रविवार को उड़ान भरने से कुछ देर पहले उतार लिया गया। यात्रियों में से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटिश नागरिक समेत 20 यात्रियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य यात्रियों को लेकर उड़ान रवाना हो गई। वहीं मिजोरम में 117 लोगों को घरों में अलग रखा गया है। इनमें कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं।

कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्री 19 लोगों के उस समूह का हिस्सा है जो केरल के मुन्नार शहर में छुट्टियां मना रहा था और निगरानी में था। उन्होंने बताया कि वह मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि हवाईअड्डा पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया।

उन्होंने बताया कि जब जांच के नतीजे आए तो अधिकारियों को मालूम चला कि वह कोच्चि हवाईअड्डे पर है और अमीरात के एक विमान से यात्रा कर रहा है। पहले तो उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा, 'अब बाकी के 270 यात्रियों को भी उतारने और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजने का फैसला किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed