फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court refuses narco test in BJP leader Sana Khan murder case

Nagpur: भाजपा नेता सना खान हत्याकांड मामले में पति के नार्को टेस्ट की अर्जी खारिज, अदालत ने पुलिस को दिया झटका

Sat, 02 Sep 2023 07:27 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

भाजपा महिला नेता सना खान की हत्या मामले में अदालत ने नागपुर पुलिस को बड़ा झटका देते हुए मुख्य आरोपी अमित साहू के नार्को टेस्ट की अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
Court refuses narco test in BJP leader Sana Khan murder case
सना खान का फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा महिला नेता सना खान की हत्या मामले में अदालत ने नागपुर पुलिस को बड़ा झटका देते हुए मुख्य आरोपी अमित साहू के नार्को टेस्ट की अर्जी खारिज कर दी। पुलिस ने मामले में सना खान के पति अमित साहू उर्फ पप्पू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने शुक्रवार को साहू द्वारा नार्को परीक्षण के लिए अपनी सहमति देने से इनकार करने के बाद आवेदन खारिज कर दिया। 28 अगस्त को नागपुर पुलिस ने न्यायालय में नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दायर की थी। पप्पू के बार-बार बदलने के कारण पुलिस ने नार्को टेस्ट की इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सना उर्फ हीना खान फोन पर झगड़े के बाद दो अगस्त को मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने पति साहू के घर गई थीं। इसे बाद वह तब लापता हो गई और पांच अगस्त को शुरू हुई जांच में साहू और उसके सहयोगियों पर कथित तौर पर उसकी हत्या करने और उसके शरीर को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और साहू सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन चार हफ्ते तक चले व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद उन्हें अभी तक उसका शव नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस भाजपा पदाधिकारी के शव के निपटान के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने की उम्मीद में साहू का नार्को परीक्षण कराना चाह रही थी।

 

गौरतलब है कि नागपुर निवासी सना खान उर्फ हिना खान (36) 2 अगस्त को जबलपुर गोरा बाजार निवासी अपने पति अमित साहू उर्फ पप्पू से मिलने आई थी। दोनों ने लगभग 6 माह पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों से बात करने पर उसने जबलपुर में होना बताया था। उसका मोबाइल 2 अगस्त को बंद हो गया था। फोन बंद होने पर परिजनों द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट मानकापुर थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस को जांच में पता चला था कि ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ पप्पू भी दो अगस्त से गायब था। पुलिस ने 11 अगस्त को अभिरक्षा में लेकर अमित से पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed