आज के दिन: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर होगी सुनवाई
नमस्कार! आज है शुक्रवार, 14 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 14 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ है। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई हो सकती है।
आज है ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य विभाजन के दौरान पीड़ित लोगों की पीड़ा को याद करना और आने वाली पीढ़ियों को यह समझाना है कि सामाजिक विभाजन और नफरत कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को इलहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, प्रशासक बनाए गए ग्राम प्रधानों को मानदेय नहीं मिलेगा। शासन के सूत्रों के मुताबिक, प्रशासकों को ग्राम प्रधान का दर्जा नहीं दिया जा सकता। इसलिए उन्हें मानदेय भी नहीं मिल सकता। यूपी में 58,213 ग्राम पंचायतें, 827 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायतें हैं। प्रधानों को प्रति माह 5 हजार रुपये देने का प्रावधान है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
एसआईआर का अगला पड़ाव आज से
उत्तराखंड में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 14 अगस्त से अगला पड़ाव शुरू हो रहा है। इसके तहत जिन मतदाताओं के वोट पर आपत्तियां लगी हैं, उन्हें नोटिस जारी होंगे। इन पर जवाब देना होगा। 14 अगस्त से आपत्ति करने वाले और मतदाता दोनों को नोटिस जारी होने शुरू होंगे। ये नोटिस ईआरओ या एईआरओ के स्तर से जारी होंगे। ज्यादातर मतदाताओं को लेकर ये आपत्तियां हैं कि वे या तो उस जगह से जा चुके हैं या फिर वहां के निवासी नहीं हैं। आपत्तिकर्ता को अब इस बात का सबूत नोटिस की सुनवाई के दौरान देना होगा जबकि मतदाता अपना प्रमाण देंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
अगस्त क्रांति के तहत करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारी शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेंगे। संगठन के संयोजक प्रवीण भारतीय ने बताया कि आंदोलन करके लीज डीड के अनुसार किसानों के बच्चों को पढ़ाई में छूट देने, किसानों के इलाज में अस्पतालों के द्वारा छूट देने, गरीब लोगों का इलाज मुफ्त किया जाए। गांवों का विकास शहर की तर्ज पर किया जाए एवं निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगाई जाए। किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)