{"_id":"5fcfd4db8ebc3ecfdc5425e0","slug":"covid-19-vijays-selfie-virat-kohli-were-in-discussion-and-trending-on-twitter-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर इस साल चर्चा में रहे कोविड 19, विजय की सेल्फी, विराट कोहली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्विटर पर इस साल चर्चा में रहे कोविड 19, विजय की सेल्फी, विराट कोहली
Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
तमिल कलाकार विजय की प्रशंसकों के साथ सेल्फी
- फोटो : twitter@VijayIsMyLife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर इस साल तमिल कलाकार विजय की प्रशंसकों के साथ सेल्फी, विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के मां बनने की खबर देना, रामायण और महाभारत सर्वाधिक चर्चा वाले विषयों में शामिल रहें।
विज्ञापन
ट्विटर की ‘दिस हैप्पीएंड 2020’ (2020 की सुखद समाप्ति) सूची के मुताबिक, विजय की सेल्फी को सबसे अधिक रीट्वीट (दोबारा साझा करना) किया गया। प्रशंसकों के साथ उनकी इस तस्वीर को ट्विटर पर 1.61 लाख से अधिक बार साझा किया गया। इसी तरह अनुष्का शर्मा के मां बनने की खबर को लेकर कोहली द्वारा साझा की गयी तस्वीर को सबसे ज्यादा 6.44 लाख बार पसंद (लाइक) किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीप जलाने के आह्वान, महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर मोदी के पत्र, रतन टाटा के कोविड-19 से प्रभावित समुदायों की मदद करने, अमिताभ बच्चन के कोविड-19 से संक्रमित होने इत्यादि से जुड़े ट्वीट को ट्विटर ने सूची में ‘स्वर्ण श्रेणी’ में रखा है। ट्विटर ने एक जनवरी 2020 से 15 नवंबर के बीच भारत में किए गए कुल ट्वीट, रीट्वीट और लाइक इत्यादि के आकलन के आधार पर यह सूची जारी की है।
विज्ञापन