फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid deaths new data from Civil Registration System 2021 and 2022

Covid: सरकार ने जारी किया कोविड से हुई मौतों का आंकड़ा, 2021 में देश में हुईं थी एक करोड़ से अधिक लोगों की मौत

Sat, 07 Jun 2025 07:56 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 07:56 PM IST
सार

नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) ने देश में कोरोनावायरस से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। सीआरएस के मुताबिक, देश में 2021 में सबसे अधिक लोग कोविड से मारे गए थे। जबकि 2019 में कोविड से सबसे कम मौतें हुई थीं। 

विज्ञापन
Covid deaths new data from Civil Registration System 2021 and 2022
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

भारत में कोविड प्रभावित 2021 के मुकाबले 2022 में कोविड संक्रमण से लगभग 86.5 लाख मौतें दर्ज की गईं। यह मौतें 2021 में हुई 1.02 करोड़ मौतों से 15 फीसदी से भी अधिक कम हैं। यह खुलासा भारत के रजिस्ट्रार जनरल की जारी नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) की नई रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन


सीआरएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में 15.74 लाख मौतों की गिरावट से मृत्यु दर 2020 जैसे महामारी से पहले के स्तर पर लौट आई हैं।सीआरएस के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में देश भर में 1.02 करोड़ लोगों की मौतों के साथ मृतक संख्या में तेज उछाल दर्ज किया गया था, जबकि यह आंकड़ा 2020 में 81.1 लाख, 2019 में 76.4 लाख और 2018 में 69.5 लाख था।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पंजीकृत मौतों की संख्या 2021 में 102.2 लाख से घटकर 2022 में 86.5 लाख हो गई, यानी इसमें 15.4 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों का बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने लगाया था कोविड से मौतों का गलत अनुमान
लोकसभा में 29 जुलाई 2022 को दी गई जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2022 तक भारत में कोविड-19 से लगभग 5.26 लाख मौतें दर्ज की गईं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में 47 लाख से ज्यादा कोविड से जुड़ी मौतों का अनुमान लगाया था। इस पर सख्त एतराज जताते हुए भारत सरकार ने इसे गलत करार दिया था। सरकार ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की गणना में कई गलतियां और गलत मान्यताएं थीं, जबकि भारत ने रजिस्ट्रार जनरल का प्रकाशित सटीक सीआरएस डाटा डब्ल्यूएचओ को पहले ही मुहैया करा दिया गया था।


ये भी पढ़ें: क्या है G7, जिसके लिए कनाडा ने पीएम मोदी को भेजा न्योता: क्यों इस संगठन को भारत की जरूरत; इसकी अहमियत कितनी?

2022 में जन्म पंजीकरण में हुआ 5.1 फीसदी का इजाफा
रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में 2.54 करोड़ जन्म पंजीकृत किए गए। 2021 में 242 लाख जन्मों की तुलना में यह 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी है। 2022 में पंजीकृत जन्म 254.4 लाख रहे। जन्म पंजीकरण में 2021 के मुकाबले 2022 में ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और लक्षद्वीप में इसमें गिरावट देखी गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और असम इन नौ बड़े राज्यों ने 2022 में जन्म वृद्धि में अहम योगदान दिया। हालांकि, पश्चिम बंगाल और बिहार में 2021 की तुलना में जन्म पंजीकरण में छह अंकों की कमी देखी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed