फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CPI leader Raja takes aim at PM Modi; what did he say about the India-China dispute?

'विपक्ष को निशाना बनाना बंद करें': सीपीआई नेता राजा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, भारत-चीन विवाद पर क्या कहा?

Fri, 23 Oct 2026 01:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 23 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय देश की चुनौतियों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने भारत-चीन विवाद बातचीत और कूटनीति से सुलझने की उम्मीद जताई। 

विज्ञापन
CPI leader Raja takes aim at PM Modi; what did he say about the India-China dispute?
डी. राजा, महासचिव, सीपीआई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सामने मौजूद मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और चीन बातचीत और कूटनीति के जरिए अपने विवाद सुलझा सकते हैं।

विज्ञापन


राजा ने क्या कहा? 
राजा ने कहा कि भारत और चीन अपने मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कई क्षेत्रों में अपने अनुभव और सहयोग के आधार पर, दोनों देश कूटनीति के जरिए अपने विवादों का समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी में उलझने के बजाय, देश के भीतर और वैश्विक स्तर की चुनौतियों पर ध्यान दें। वे भारत के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें यह बात समझनी चाहिए।
विज्ञापन

 
चीन को लेकर क्या कहा? 
उन्होंने आगे कहा, 'ये बातें सार्वजनिक रूप से सामने आ रही हैं। मुझे पता है कि भारत सरकार इन समस्याओं से वाकिफ है। भारत और चीन के बीच बातचीत चल रही है, और वे बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए, क्योंकि दोनों पड़ोसी देश हैं, कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं, और भारत-चीन के बीच आर्थिक सहयोग भी बढ़ रहा है। जो भी विवाद सामने आते हैं, दोनों देशों के पास इतनी परिपक्वता और अनुभव है कि वे बातचीत के जरिए उन्हें सुलझा सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने क्या कहा? 
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर चीन के सामने झुकने और सीमा पर तनाव के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश में भारत ने कुछ पेट्रोलिंग पॉइंट (गश्त वाले स्थान) खो दिए हैं।

रमेश ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के साथ हाल ही में हुई झड़पों के दौरान अपने बल के प्रदर्शन की तारीफ की है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार इस पूरे मामले पर पूरी तरह खामोश है।


कांग्रेस नेता ने अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा कुछ जगहों के नाम बदलने और 60,000 मेगावाट क्षमता वाले बांध के निर्माण पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे भारत की पारिस्थितिक (इकोलॉजिकल) और जल सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed