फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cryptocurrency Scam: Car Award Event With Bollywood Stars on Mumbai Cruise Ship,rs146 Cr Raised From Investors

क्रिप्टोकरेंसी: बॉलीवुड सितारों संग कार अवॉर्ड समारोह, क्रूज शिप पर इवेंट, यूं निवेशकों से जुटाए 146 करोड़

Thu, 24 Sep 2026 03:25 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
Cryptocurrency Scam: Car Award Event With Bollywood Stars on Mumbai Cruise Ship,rs146 Cr Raised From Investors
ईडी एक्शन - फोटो : amarujala.com

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चेन्नई जोनल ऑफिस-2 ने 'हैशपे' क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई की है। मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच के इस केस में ईडी ने आरोपी सैयद उस्मान (उर्फ बाबू) और दामोधरन बालचंद्रन को पीएमएलए 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ़्तार किया है। दोनों आरोपियों को पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट ने तीन दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। क्रिप्टोकरेंसी के इस मामले में भोले-भाले निवेशकों को लुभाने के लिए बॉलीवुड सितारों संग कार अवॉर्ड समारोह आयोजित कराया गया। मुंबई में क्रूज शिप पर इवेंट हुआ। इन सबकी मदद से आरोपियों ने निवेशकों से 146 करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए। 

विज्ञापन


ईडी की जांच पुडुचेरी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। ईडी की जांच से पता चला कि सैयद उस्मान, इमरान बाशा और उनके साथियों ने 'हैशपे' नाम से एक इन्वेस्टमेंट स्कीम शुरू की थी। इसे क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर पेश किया गया। अनेक निवेशकों को "टीसीएक्स" नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए अच्छा रिटर्न देने का वादा करके निवेश करने के लिए उकसाया गया। 
विज्ञापन

जिन निवेशकों ने इस स्कीम पर भरोसा किया, उन्होंने बैंक ट्रांसफर, क्रिप्टोकरेंसी और कैश के ज़रिए निवेश किया। सैयद उस्मान, दामोधरन और उनके साथियों ने स्कीम को भरोसेमंद दिखाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लॉन्च इवेंट और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ कार अवॉर्ड सेरेमनी जैसे कार्यक्रम आयोजित करके भोले-भाले निवेशकों को लुभाया। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इस स्कीम में रेफरल कमीशन, सोशल-मीडिया प्रमोशन और मुंबई में क्रूज़ शिप पर एक इवेंट का भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन मुख्य तरीकों से जुटाए गए 146 करोड़ ... 

सैयद उस्मान ने दामोधरन के साथ मिलकर अपराध से हुई कमाई को हासिल करने, उसकी लेयरिंग (परतें बनाने) और उसे दूसरी जगहों पर भेजने में अहम भूमिका निभाई। सैयद उस्मान बड़े पैमाने पर नकद निवेश संभालते थे। वह 'हिफाई सर्कल' के नाम से खुले बैंक खाते को चलाने में भी शामिल थे, जिसका इस्तेमाल निवेशकों का पैसा लेने के लिए किया जाता था। दामोधरन ने हैशपे सॉफ्टवेयर, डेटाबेस और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कामकाज को विकसित और मैनेज किया, जिसमें प्लेटफॉर्म के वॉलेट फंक्शन भी शामिल थे।


आगे यह भी पता चला कि अपराध से हुई कमाई को सैयद उस्मान, दामोधरन, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों के पर्सनल बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस कमाई का निवेश क्रिप्टोकरेंसी और अचल संपत्तियों (जैसे ज़मीन-मकान) में भी किया गया था। इससे पहले, ईडी ने इस मामले में एक सितंबर को चेन्नई, कोयंबटूर और कोलकाता में 11 जगहों पर तलाशी ली थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी इमरान बाशा और हितेश कुमार अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed