फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyrus Mistry Car Accident Case registered against Anahita Pandole

Cyrus Mistry Car Accident: अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज, हादसे के वक्त मिस्त्री की कार चला रही थीं

Sat, 05 Nov 2022 05:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 05 Nov 2022 05:30 PM IST
सार

महाराष्ट्र की कासा पुलिस ने दुर्घटना के दौरान गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले के खिलाफ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Cyrus Mistry Car Accident Case registered against Anahita Pandole
साइरस मिस्त्री की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महाराष्ट्र की कासा पुलिस ने दुर्घटना के दौरान गाड़ी चला रही अनाहिता पंडोले के खिलाफ टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में धारा 304 (ए), 279, 336, 338 के तहत मामला दर्ज किया है। पति डेरियस पंडोले का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पालघर एसपी बालासाहेब पाटिल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


पालघर पुलिस के अनुसार, अनाहिता पंडोले का इलाज चल रहा है। वे अभी भी आईसीयू में हैं। दरअसल, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की इसी साल चार सितंबर को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले मिस्त्री के कार हादसे में निधन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। उनकी मर्सिडीज-बेंज कार सितंबर में महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पुल पर हादसे की शिकार हो गई थी। उस वक्त कार डॉ. अनाहिता पंडोले चला रही थीं। वह और उनके पति डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि सायरस मिस्त्री और एक अन्य की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरियस पंडोले ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी डॉ. अनाहिता कार को थर्ड लेन में चला रही थी और दूसरी लेन में नहीं जा सकी थी। उनके आगे चल रही एक अन्य कार ने लेन बदली थी, लेकिन अचानक एक ट्रक को देखकर अनाहिता तीसरी लेन से दूसरी में कार नहीं ला सकीं और इसी दौरान पुल की रेलिंग से टकराकर हादसे का शिकार हो गईं। महाराष्ट्र के पालघर में सूर्य नदी पर बना पुल संकरा है और यहीं यह हादसा हुआ। 

पालघर के कासा थाने के अधिकारियों ने मंगलवार को डेरियस पंडोले (60) का उनके घर पर बयान दर्ज किया था। इसी थाना क्षेत्र में चार सितंबर को यह दुर्घटना हुई थी। कार पुल की रेलिंग से टकराने से टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। जबकि कार चला रहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता (55) और उनके पति डेरियस को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद डेरियस पंडोले को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें पिछले हफ्ते ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। दक्षिण मुंबई स्थित उनके निवास पर पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। 

पंडोले आसानी से याद नहीं कर सके घटनाक्रम 
पंडोले चार सितंबर के हादसे का घटनाक्रम आसानी से याद नहीं कर सके। याद दिलाने पर उन्होंने बताया कि डॉ. अनाहिता तीसरी लेन में कार चला रही थी। उनके आगे चल एक अन्य कार तीसरी से दूसरी लेन में गई, इसी दौरान उनकी पत्नी ने भी दूसरी लेन में कार ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तभी एक ट्रक उस लेन में सामने दिखा तो वह संकरी दूसरी लेन में कार नहीं ले जा सकी और इसी दौरान रेलिंग से टकरा गई। हादसे में मृत जहांगीर पंडोले डेरियस के भाई हैं। मिस्त्री के साथ ये सभी गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे। 


डॉ. पंडोले अभी नहीं हुईं ठीक
पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने पुष्टि की कि पंडोले का बयान दर्ज किया गया है। लेकिन उनकी पत्नी डॉ. पंडोले का बयान दर्ज किया जाना है। डॉ. पंडोले अभी भी ठीक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज-बेंज हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed