सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deendayal Upadhyay's death anniversary: PM Modi said his principles are a guide for every generation

दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि: PM मोदी बोले- उनके सिद्धांत हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक; राजनाथ-शाह ने भी नमन किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 11 Feb 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण का स्थायी मार्गदर्शक बताया। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Deendayal Upadhyay's death anniversary: PM Modi said his principles are a guide for every generation
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।

Trending Videos

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने दार्शनिक सिद्धांत के लिए हैं प्रसिद्ध

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (1916-1968) एक प्रमुख राजनीतिक चिंतक, अर्थशास्त्री और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से थे। वे अपने दार्शनिक सिद्धांत 'एकात्म मानव दर्शन'  के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं।


उनकी विचारधारा का मूल आधार यह था कि विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रहकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन और सामंजस्य पर जोर दिया। उनके अनुसार, आर्थिक नीतियों का लक्ष्य केवल उत्पादन और उपभोग बढ़ाना नहीं, बल्कि मानव के समग्र विकास को सुनिश्चित करना होना चाहिए। वे 1968 में अपने असामयिक निधन तक भारतीय जनसंघ का नेतृत्व करते रहे। 

समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र का विकास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता व महान राष्ट्रचिंतक बताया। शाह ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का मापदंड है और यह विचार देने वाले दीनदयाल जी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

कर्मयोगी और महान विचारक रहे उपाध्याय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंब ने भी उन्हें निस्वार्थ कर्मयोगी और महान विचारक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से दिया गया अंत्योदय का मंत्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना आज भी विकसित भारत के निर्माण की बुनियाद है। राष्ट्र सेवा और समर्पण के उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सबका साथ, सबका विकास की भावना उनकी विचारधारा से आई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पंडित उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना उनकी विचारधारा की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed