{"_id":"698c22fe82fd56aa2c08ab27","slug":"bomb-hurled-at-trinamool-councillor-asit-majumdar-house-in-basirhat-west-bengal-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में TMC नेता के घर पर बमबाजी, इलाके में हड़कंप; ये वजह आई सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में TMC नेता के घर पर बमबाजी, इलाके में हड़कंप; ये वजह आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद असित मजूमदार के घर पर बम फेंका गया। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। खुद पार्षद ने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी की ओर इशारा किया है।
तृणमूल पार्षद असित मजूमदार के घर पर बम से हमला
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट में तृणमूल कांग्रेस नेता के घर पर बम से हमला होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हमला मंगलवार की रात वार्ड नंबर 8 के पार्षद असित मजूमदार के घर पर हुआ। उन्होंने बम की आवाज सुनी, लेकिन जब तक वे घर से बाहर निकले, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस हमले ने चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में गरमाहट ला दी।
पार्षद ने पार्टी की गुटबाजी पर उठाया सवाल
तृणमूल कांग्रेस के नेता असित मजूमदार ने इस घटना पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि अपने 55 साल के लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी ऐसी घटना नहीं देखी। उन्होंने इस हमले के पीछे पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि वामपंथी शासन में भी किसी ने मेरे घर पर हमला करने की हिम्मत नहीं की थी।
मजूमदार ने कहा, "मुझे लगता है कि इस घटना के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि कोई स्थानीय व्यक्ति हो सकता है।" उन्होंने कहा कि बसीरहाट में ऐसे हालात देखकर उन्हें दुख होता है। मेरा किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है, इसलिए मैं किसी का नाम नहीं ले सकता।
TMC विधायक ने विपक्ष पर जताया शक
घटना की खबर मिलते ही बसीरहाट दक्षिण के विधायक सप्तर्षि बनर्जी समेत पार्टी के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। विधायक ने इस घटना की निंदा की और इसके पीछे विपक्षी दल की साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि जो लोग बंगाल में अशांति फैलाना चाहते हैं, यह उनका काम हो सकता है। सप्तर्षि बनर्जी ने कहा कि पुलिस को 48 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि इस हमले के पीछे कौन है।
यह भी पढ़ें: BJP: पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर बड़ा दांव खेलेगी बीजेपी, 2500 रूपये देने का होगा वादा!
बीजेपी ने कहा- यह TMC की आपसी लड़ाई है
वहीं, बीजेपी ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी के बसीरहाट संगठनात्मक जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष पलाश सरकार ने कहा कि तृणमूल की आपसी लड़ाई इस हद तक पहुंच गई है कि अब पार्टी के पार्षद भी सुरक्षित नहीं हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बसीरहाट पुलिस जिले के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पार्षद के घर पर सॉकेट-टाइप बम फेंका गया था। मौके से बम के टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस पार्षद और आसपास के लोगों से बात कर जानकारी जुटा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
Trending Videos