सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa minister Atanasio Monserrate acquitted in the 2016 assault case of a minor

Goa: नाबालिग से रेप केस में गोवा के मंत्री अतानासियो मोनसेरेट बरी, 2016 में लगा था दुष्कर्म का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

गोवा में नाबालिग से रेप मामले में भाजपा के एक मंत्री को बरी कर दिया गया है। उन पर 2016 में रेप का आरोप लगा था। 

Goa minister Atanasio Monserrate acquitted in the 2016  assault case of a minor
अतानासियो मोंसेरेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोवा की एक विशेष अदालत ने आज भाजपा के विधायक और मंत्री अतानासियो मोनसेरेट के एक रेप केस में बरी कर दिया है। उन पर लगभग एक दशक पहले रेप का केस दर्ज हुआ  था। मोनसेरेट पास राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। उन पर 2016 में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर रेप करने का केस दर्ज किया गया था। विशेष जज इरशाद आगा ने मंत्री को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

Trending Videos

गोवा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उसे सेंट क्रूज़ के तत्कालीन विधायक मोनसेरेट को बेच दिया गया था, जिन्होंने उसे नशीला पदार्थ देकर रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में, मंत्री के खिलाफ गोवा चिल्ड्रन्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में, ऑसिफिकेशन टेस्ट से पता चला कि उसकी उम्र 16 साल से ज़्यादा थी, जिसके बाद चार्ज हटा दिया गया और इंडियन पीनल कोड के तहत धाराएं लगाई गईं।

पुलिस ने उनके खिलाफ 250 पेज की चार्जशीट फाइल की, जिसके बाद केस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चला। ट्रायल के दौरान कुल 40 गवाहों से पूछताछ की गई। 2022 में मोनसेरेट भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतक विधानसभा पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed