सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Murshidabad Mosque Construction Babri Masjid Humayun Kabir JUP Babri Yatra West Bengal News

बंगाल में बाबरी मस्जिद पर रार: 'विरोध कर रहे लोग पीछे हट जाएं'; निर्माण शुरू होने पर बोले हुमायूं कबीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 11 Feb 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद निर्माण शुरू हो गया है। अब इस पर राजनीतिक राजनीति भी तेज हो गई है। जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने इसे धार्मिक अधिकार बताया, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

West Bengal Murshidabad Mosque Construction Babri Masjid Humayun Kabir JUP Babri Yatra West Bengal News
टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार से एक नई मस्जिद का निर्माण काम शुरू हो गया है। यह मस्जिद अयोध्या की पुरानी बाबरी मस्जिद की नकल के तौर पर बनाई जा रही है। करीब दो महीने पहले इसकी नींव रखी गई थी। जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर इस पूरे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं।
Trending Videos


क्या बोले हुमायूं कबीर?
हुमायूं कबीर ने कहा कि जो लोग इस मस्जिद के निर्माण का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पीछे हट जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि हर इंसान को अपना धर्म मानने और मंदिर, मस्जिद या चर्च बनाने की आजादी है। वह किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि अल्लाह की इबादत के लिए यह काम कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद के निर्माण में साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। कबीर ने कहा कि कुछ लोग काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अल्लाह की मदद से काम सुरक्षित तरीके से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


1992 की घटना को किया याद
छह दिसंबर 1992 की घटना को याद करते हुए कबीर ने बताया कि वह अक्सर सोचते थे कि बाबरी मस्जिद का ढांचा क्यों गिराया गया। एक मुसलमान होने के नाते वह इस मस्जिद को बनाकर अपना छोटा सा योगदान देना चाहते हैं। निर्माण वाली जगह पर उनके समर्थक काफी उत्साहित दिखे। लोग अपने सिर पर ईंटें ढोकर काम में मदद कर रहे हैं। कबीर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस मस्जिद का डिजाइन भी साझा किया है।

ये भी पढ़ें: Murshidabad Violence: सुप्रीम कोर्ट बंगाल में हिंसा पर सख्त, NIA को निर्देश- हाईकोर्ट में रिपोर्ट फाइल करें

कबीर ने की मुख्यमंत्री ममता की आलोचन
हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएणसी) में थे। जब उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नकल बनाने का ऐलान किया, तो पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी 'जनता उन्नयन पार्टी' बनाई। कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी खुलकर आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी और न ही शपथ लेंगी।

उत्तर प्रदेश के सीएम ने दी प्रतिक्रिया
इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि बाबरी ढांचा कभी दोबारा नहीं बनेगा। योगी ने यह भी कहा कि कयामत कभी नहीं आएगी, इसलिए मस्जिद दोबारा बनने का सवाल ही नहीं उठता। दूसरी तरफ, हुमायूं कबीर ने गुरुवार से बाबरी यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। यह यात्रा मुर्शिदाबाद के पलाशी से शुरू होकर दिनाजपुर के इटाहार तक जाएगी। यह तीन दिन का मार्च होगा जो मस्जिद निर्माण वाली जगह तक पहुंचेगा। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed