सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra NCP chief Sharad Pawar health update can be discharged from hospital in two days political news

Sharad Pawar Health: शरद पवार को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? सेहत में सुधार के बीच डॉक्टर ने दी अहम जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 11 Feb 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

सीने में इन्फेक्शन और सांस की तकलीफ के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती शरद पवार की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा थकान और यात्रा की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें अगले दो दिनों में छुट्टी मिल सकती है।

Maharashtra NCP chief Sharad Pawar health update can be discharged from hospital in two days political news
एनसीपी (एससीपी) नेता शरद पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने बुधवार को जानकारी दी कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और अगले दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 85 साल के राज्यसभा सांसद शरद पवार को सोमवार दोपहर पुणे जिले के बारामती स्थित उनके घर से अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत थी।
Trending Videos


क्या बोले डॉक्टर?
अस्पताल के फिजिशियन और ट्रस्टी डॉ. साइमन ग्रांट ने एक बयान में बताया की पवार की सेहत स्थिर है और लगातार सुधर रही है। उनके वाइटल पैरामीटर नॉर्मल लिमिट में हैं, और उनकी ओवरऑल क्लिनिकल कंडीशन अब राहत देने वाली है। भर्ती के समय उनके सीने में जो जकड़न देखी गई थी, वह इलाज के बाद काफी कम हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि हाल के दिनों में बहुत ज्यादा यात्रा और थकान की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: किसानों की खुदकुशी रोकने के लिए बड़ी पहल, टास्क फोर्स गठित करेगी CM फडणवीस की सरकार; जानिए सबकुछ

सुनेत्रा पवार बेटे पार्थ के साथ पहुंचीं अस्पताल
डॉ. ग्रांट ने कहा कि पवार की रिकवरी बहुत अच्छी है। अगर सुधार की यही रफ्तार बनी रही, तो मेडिकल टीम उन्हें अगले दो दिनों में डिस्चार्ज करने की योजना बना रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार पहले भी मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे चुके हैं। सोमवार शाम को महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ के साथ अस्पताल पहुंचीं और पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल जाना।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed