फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defense minister does not have any major terror attack statement giving pak clean chit: chidambaram

पठानकोट और उरी में आतंकवादी हमलों को नकार पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही हैं रक्षा मंत्री : चिदंबरम

Mon, 14 Jan 2019 04:34 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
defense minister does not have any major terror attack statement giving pak clean chit: chidambaram
निर्मला सीतारमण और पी चिदंबरम - फोटो : amar ujala
केंद्र में एनडीए के सत्ता में आने के बाद बड़े आतंकवादी हमले नहीं होने के रक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने हमला बोला है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि ऐसा कह कर रक्षा मंत्री पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या रक्षा मंत्री वर्ष 2016 में पठानकोट और फिर उरी में हुए पाकिस्तानी हमलों को नकार रही हैं। उन्होंने कहा कि क्या इन हमलों को आतंकी हमला नहीं माना जाए। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को भारत के नक्शे में पठानकोट और उरी ढूंढने की नसीहत दे डाली।  
 
मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान शनिवार को सीतारमण ने कहा था कि 2014 के बाद से कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था कि देश में तबाही मचाने के प्रयासों को सीमा पर ही खत्म कर दिया गया है।

चिदंबरम ने रक्षा मंत्री के इन्हीं दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कह कर कि ये हमले पाकिस्तान ने नहीं किए, क्या रक्षा मंत्री पठानकोट और उरी हमलों के संबंध में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही है।  

मालूम हो कि पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हमला 2 जनवरी 2016 को हुआ था। वहीं, 18 सितंबर को उरी में हमला हुआ था। भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के मुख्यालय पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed