{"_id":"5c62a821bdec225fe96d72c3","slug":"diabetes-treatment-bhagavad-gita-as-it-is-can-be-used-in-diabetes-mellitus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवद् गीता की मदद से डायबिटीज का इलाज संभव, रिसर्च में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगवद् गीता की मदद से डायबिटीज का इलाज संभव, रिसर्च में खुलासा
Wed, 13 Feb 2019 09:58 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Bhagavad Gita
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान के शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाने को मधुमेह यानी डायबिटीज कहा जाता है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल (ओजीएच) के डॉक्टरों समेत शोधकर्ताओं की एक टीम ने डायबिटीज के इलाज का एक 'आध्यात्मिक' तरीका ढूंढ निकाला है। और इसका स्रोत है भगवद्गीता।
Bhagavad Gita
- फोटो : social media
क्या बताती है गीता
शोधकर्ताओं ने कहा, "गीता नकारात्मक स्थितियों की पहचान करती है और उनसे लड़ने के लिए सकारात्मक तरीका बताती है, भगवान कृष्ण ने बताया और अर्जुन ने उसका पालन किया।"शोधकर्ताओं ने बताया कि डायबिटीज एक लाइफस्टाइल बीमारी है यानी वह आपके जीवनशैली से जुड़ी हुई है। इसलिए इसके इलाज के लिए यह जरूरी हो जाता है कि जीवन शैली में पूरी तरह से बदलाव किया जाए, जिसमें खानपान और कसरत जैसी बुनियादी गतिविधियों में भी बदलाव होना चाहिए।
शोधकर्ताओं ने कहा कि भगवद्गीता की शिक्षाओं का उपयोग कर इसका सामना करने में मदद मिल सकती है।
Bhagavad Gita
देश-विदेश के डॉक्टर रिसर्च में शामिल
यह अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में देश और विदेश के कई अस्पतालों और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के डॉक्टर और शोधकर्ता शामिल थे।विदेशी विशेषज्ञ बांग्लादेश के ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल, ढाका के मितफोर्ड अस्पताल और पाकिस्तान में कराची के आगा खान विश्वविद्यालय अस्पताल से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagavad Gita
मरीज को भगवद्गीता की जरूरत क्यों?
शोधकर्ताओं ने कहा, "भगवद्गीता एक धार्मिक या दार्शनिक किताब से कहीं ज्यादा है। इसके 700 से अधिक श्लोक जीवन के हर पहलू को समझने की गहरी समझ देते हैं और यह पूरी दुनिया के प्रासंगिक है।"इसके साथ उन्होंने कहा कि डायबिटीज की बीमारी का पता लगने पर पीड़ित व्यक्ति को अक्सर दुख की भावनाएं घेर लेती हैं। क्योंकि उसे अपनी जिंदगी में सबसे प्यारी चीजों में से कुछ को छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
Bhagavad Gita