फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DoPT officers and staff book flight tickets 21 days in advance

DoPT: केंद्र की 'खर्च घटाओ' कवायद, डीओपीटी के अफसरों/कर्मियों को 21 दिन पहले बुक करनी होगी फ्लाइट टिकट

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
DoPT officers and staff book flight tickets 21 days in advance
flight - फोटो : Adobe stock

केंद्र सरकार ने खर्च घटाओ नीति के तहत अपने अधिकारियों और कर्मियों से कहा है कि वे एलटीसी पर हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो कम से कम 21 दिन पहले फ्लाइट टिकट बुक करा लें। फिलहाल यह निर्देश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के कार्मिकों के लिए है, लेकिन जल्द ही सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के स्टाफ को भी इस निर्देश से अवगत कराया जाएगा। विभाग से एडवांस लेना है तो इसके लिए कार्मिकों को अपनी यात्रा की प्रस्तावित तारीख से 30 दिन पहले संबंधित शाखा में आवेदन जमा करना होगा। 

विज्ञापन


डीओपीटी के निर्देशों में कहा गया है कि इस संबंध में 2022 के दौरान विस्तृत गाइडलाइंस जारी की गई थीं। एलटीसी पर जाने के लिए हवाई यात्रा की टिकट कब बुक करानी है, उसमें ये सब लिखा था। इसके लिए एडवांस लेना है तो उसके क्या नियम हैं, इस बाबत भी जानकारी दी गई। हालांकि व्यवहार में अधिकांश कार्मिकों द्वारा उक्त नियमों का पालन नहीं किया गया। अब दोबारा से अधिकारियों और कार्मिकों को उन नियमों से अवगत कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


एलटीसी एडवांस से संबंधित नियमों के तहत, हवाई यात्रा के हकदार सरकारी कर्मचारी यात्रा की प्रस्तावित तारीख से कम से कम 30 दिन पहले एलटीसी एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें अधिकृत ट्रैवल एजेंसी के उस वेबपेज का प्रिंटआउट भी लगाना होगा जिसमें उपयुक्त फ्लाइट और किराए का विवरण दिया गया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीओपीटी के मुताबिक, एलटीसी क्लेम की जांच के दौरान यह देखा गया है कि कई मामलों में हवाई टिकट यात्रा से कुछ दिन पहले ही बुक किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में तो उसी हफ़्ते बुक किए जा रहे हैं, जिस हफ़्ते यात्रा की जानी है। इस तरह की आखिरी समय की बुकिंग से आम तौर पर हवाई किराया ज़्यादा लगता है। यह डीओपीटी के निर्देशों की भावना के अनुरूप नहीं है।


ऐसे में अब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एलटीसी यात्रा की योजना पहले से बना लें। जहां तक संभव हो, यात्रा की प्रस्तावित तारीख से कम से कम 21 दिन पहले हवाई टिकट बुक कर लें। जो अधिकारी/कर्मचारी एलटीसी एडवांस लेना चाहते हैं, वे मौजूदा निर्देशों के अनुसार यात्रा की प्रस्तावित तारीख से कम से कम 30 दिन पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed