सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Ricky AJ, MP from Shillong Lok Sabha seat passes away

Dr Ricky AJ: शिलांग लोकसभा सीट से सांसद डॉ. रिकी एजे का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 20 Feb 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

मेघालय की शिलांग लोकसभा सीट से सांसद और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के नेता डॉ. रिकी एजे सिंगकों का गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी और मेघालय के मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया है। 

Dr Ricky AJ, MP from Shillong Lok Sabha seat passes away
डॉ. रिकी ए.जे. - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज को शिलांग से लोकसभा सांसद रिकी ए.जे. सिंगकोन के निधन पर दुख जताया और मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा को याद किया। उन्होंने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकोन के निधन से दुखी हूं। उन्हें मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए याद किया जाएगा। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और सपोर्टर्स के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Trending Videos

 



मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड उन्हे याद करते हुए लिखा शिलांग के सांसद डॉ. रिकी ए जे सिंगकोन के अचानक निधन से बहुत सदमा लगा और बहुत दुख हुआ। डॉ. रिकी एक समर्पित और दयालु नेता थे, जिनमें जनता की सेवा के लिए गहरा जोश और अपने लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा सांसद डॉ. रिकी ए जे सिंगकोन के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक सेवा और मेघालय के लोगों के प्रति उनके दृढ़ता को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

मेघालय के मंत्री वैलादमिकी शायला ने कहा कि सांसद का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान है, जिनका उन्होंने प्रतिनिधित्व किया और सेवा की।

मेघालय की शिलांग लोकसभा सीट से सांसद और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के नेता डॉ. रिकी एजे सिंगकों का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह फुटबॉल खेलते समय अचानक मैदान पर गिर पड़े थे। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 54 वर्ष के थे।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. सिंगकों गुरुवार शाम मावलाई मावियोंग के एक मैदान में अपने मित्रों के साथ फुटबॉल मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान वह अचानक अस्वस्थ होकर मैदान पर गिर पड़े। उनके साथियों ने तुरंत उन्हें मावियोंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, बताया जा रहा है कि यहां से  उन्हें तत्काल जाइव स्थित अस्पताल में रेफर किया गया।

सूत्रों के मुताबिक रात करीब 8:42 बजे उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग, वीपीपी अध्यक्ष आर्डेंट मिलर बसाइयावम सहित कई विधायक और राजनीतिक नेता अस्पताल पहुंचे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. सिंगकों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन बार के सांसद विन्सेंट एच पाला को 3.7 लाख मतों के भारी अंतर से पराजित कर यह सीट जीती थी। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed