फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI uncovers smuggling attempt at Karipur airport Gold hidden in baby’s diaper

केरल: तस्करी का चौंकाने वाला प्लान, मासूम के शरीर में यहां छुपा रखा था लाखों का सोना; ऐसे खुला राज

Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
DRI uncovers smuggling attempt at Karipur airport Gold hidden in baby’s diaper
सोना - फोटो : Adobestock

केरल के कारीपुर एयरपोर्ट पर एक महिला के पास से एक करोड़ रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है। महिला द्वारा सोने की तस्करी को लेकर जो तरीका अपनाया गया वह बेहद ही चौंकाने वाला था। महिला ने लाखों का सोना छुपाने के लिए अपने आठ महीने के बच्चे का इस्तेमाल किया था। जांच अधिकारियों ने सोना ऐसी जगह से जब्त किया, जिसकी शायद ही कोई उम्मीद करे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कारीपुर एयरपोर्ट पर तस्करी की एक संदिग्ध कोशिश में सोना छिपाने के लिए कथित तौर पर आठ महीने के बच्चे का इस्तेमाल किया गया था। डीआरआई ने उससे करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का सोना जब्त किया। कोझिकोड की डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) टीम की जांच के दौरान बच्चे के डायपर में छिपाकर रखा गया लगभग आधा किलोग्राम गोल्ड कंपाउंड (सोने का मिश्रण) मिला, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन


बच्चा मंगलवार रात अपने पिता और दो अन्य बच्चों के साथ रास अल खैमाह से एयरपोर्ट पहुंचा था। यह परिवार मलप्पुरम जिले के पोन्नानी का रहने वाला है। डीआरआई टीम को सोने की तस्करी की संभावित कोशिश के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने जांच के लिए परिवार को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की और जांच करने पर उसके शरीर से भी सोना बरामद हुआ। ज़ब्त किए गए सोने की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि सोना कहां से आया था, इस काम के पीछे कौन था और क्या इसमें कोई और भी शामिल था। डीआरआई इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उस व्यक्ति ने पहले भी बच्चे का इस्तेमाल करके सोना छिपाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed